Breaking News
recent

दिशा की बैठक में बरसाती पानी की निकासी के पुख्ता प्रबंध को लेकर केन्द्रीय विधि राज्य मंत्री ने दिये ये निर्देश...पढे़ खबर

पाली. जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति दिशा की बैठक शनिवार को जिला परिषद सभागार में हुई। इसमें योजनाओं की समीक्षा करते हुए केन्द्रीय विधि राज्य मंत्री पीपी चौधरी ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए बरसात के समय रेलवे अण्डर ब्रिजों से पानी की निकासी सही तरीके से करवाने के लिए पुख्ता प्रबंध करने को कहा।

मंत्री चौधरी ने कहा कि रेलवे लाइन पर आरयूबी में वर्षा का पानी भर जाता है। आवागमन में बाधा होती है। बाउण्ड्री वॉल के कारण पानी का बहाव आबादी के तरफ चला जाता है। जवाई बांध, बिरोलिया, नाना, मोरीबेड़ा, केसरगंज में फुटब्रिज बनवाने के लिए रेलवे को प्रस्ताव भेजने को कहा। सालरिया गांव रेलवे लाइन के पास पानी भराव की समस्या समाप्त करने के निर्देश दिए।

प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

उन्होंने फ्रंट कॉरिडोर लाइन का कलक्टर, सिंचाई विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि व संबंधित विभागों की समिति बनाकर निरीक्षण करने और मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। नरेगा योजना को लेकर उन्होंने श्रमिकों को समय पर भुगतान करने को कहा। शौचालयों के बकाया राशि का भुगतान भी भुगतान करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मॉडल तालाब, सड़क, रपट के कार्य व खेल मैदान के कार्य निर्धारित समय में करने, ढोला में सड़क के नीचे से पानी निकासी के लिए पाइप लाइन का कार्य शीघ्र करने, केनपुरा सर्विस रोड का कार्य 30 जून तक करने को कहा। बीएसएनएल के अधिकारियों को जिले की शेष रही ग्राम पंचायतों को ऑप्टीकल फाइबर लाइन से जोडऩे को कहा।

कलक्टर ने दी जानकारी

जिला कलक्टर सुधीर कुमार शर्मा ने जिले में चल रही केन्द्रीय परिवर्तित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 233 ग्राम पंचायत में नरेगा के कार्य चल रहे हंै। जिले की 27 विद्यालयों में किचन शेड व 103 खेल मैदान की स्वीकृत जारी की गई है। मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी ने क्षेत्रीय समस्याओं के बारे में बताया। रानीकलां में टूटी रपट को शीघ्र ठीक कराने के साथ ही खेल मैदान के लिए 50 लाख की स्वीकृति जारी कराने व राजकियावास में ओवरब्रिज बनाने की मांग की।

दूध का करेंगे वितरण

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि 2 जुलाई से अन्नपूर्णा दूध की सप्लाई विद्यालयों में की जाएगी। बैठक में जिला प्रमुख पेमाराम सीरवी, एडीएम भागीरथ बिश्नोई, एसीईओ उदयभान चारण, समताराम गिरासिया, सांसद प्रतिनिधि राकेश भाटी आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.