अजमेर. रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। ममेरे भाई ने नाबालिग बहन को बंधक बनाकर दुराचार किया। परिजन की शिकायत पर सक्रिय हुई अलवर गेट थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित को ढूंढ निकाला। पुलिस ने किशोरी को अगवा करने, बंधक बनाने व दुराचार करने का मामला दर्ज कराया है।
थानाप्रभारी हरिपाल सिंह ने बताया कि 23 मई को पाल बीसला क्षेत्र में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दी कि उसकी नाबालिग पुत्री को उसके भाई का बेटा बहला-फुसलाकर भगा ले गया। शिकायत मिलने पर आरोपित की तलाश की गई। पुलिस ने गुरुवार रात आरोपित को बूंदी में पकड़ा, जहां आरोपित किशोरी के साथ किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर परिजन के हवाले कर दिया।
मंदिर में रचाई शादी :
पुलिस की प्रारम्भिक पड़ताल में सामने आया कि आरोपित ने अपनी बुआ की नाबालिग पुत्री से शादी रचा ली। इसके बाद किराए के मकान में पति-पत्नी की तरह रहने लगा। आरोपित बूंदी में ही दिहाड़ी मजदूरी करने लगा।
यह भी पढ़ें.................................................
किशोरी को किया अगवा
अजमेर. किशोरी को अगवाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की मां ने आरोपित के खिलाफ नामजद शिकायत दी है। रामगंज थाना पुलिस के अनुसार रामबाग चौराहा निवासी किशोरी की मां ने शिकायत दी कि उसकी बेटी को ब्यावर रोड पर रहने वाला जिगर 12 जून को दोपहर बाद बाहर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने किशोरी को अगवा करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
मारपीट के आरोपित गिरफ्तार, जेल भेजा
अजमेर. आदर्शनगर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से मारपीट व छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे आरोपितों को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस के अनुसार आदर्श नगर अर्जुनलाल सेठी नगर निवासी नूर मोहम्मद उर्फ नूरी, मोहम्मद इब्राहिम उर्फ गोलू, मोहम्मद यूनुस पुत्र मोहम्मद यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया गया।
नहीं सुधार सकते व्यवस्था तो पहन लो चूडिय़ां , जानिए क्या है पूरा मामला





No comments:
Post a Comment