Breaking News
recent

डम्पिंग यार्ड बनी करमोई एवं सूखली नदियां

धरियावद. केन्द्र एवं राज्य सरकार ग्राम ग्राम स्वच्छता एवं सुंदरता के नाम पर साफ-सफाई के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है।वहीं धरियावद मुख्यालय से गुजरने वाली दो प्रमुख नदियां करमोई एवं सूखली नदियों को लोगों ने डंपिंग यार्डबना रखा है।ये नदियां गंदगी एवं प्रदूषण का शिकार बनी हुई हैं। नदियोंं में फैले कचरे एवं कूड़ा-करकट से इनका मूल स्वरूप ही खत्म होने की कगार पर पहुंच गया हैं। लेकिन इतना सब होने के बावजूद ना तो प्रशासन ओर ना ही जिम्मेदार इस ओर ध्यान दे रहे है। करमोई नदीं की तो नगर के प्रतापगढ़ मुख्य मार्ग पर बारह मास बहने वाली नदी इन दिनों गंदगी की चपेट में हैं।

पर्यावरण दिवस आया और चला गया, बातें हुई, उम्मीदें जताई, लेकिन नहीं सुधरे हालात...

नदी किनारे सडक़ मार्ग पर दूर-दूर तक मलबा एवं कचरे के ढेर लगे हुए हैं। जिनसे उड़ती दुर्गंध एवं बदबू के चलते मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों एवं वाहनचालकां को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। इतना हीं नहीं करमोई नदीं में पूरे नगर का गंदा कचरा प्लास्टिक खुले आम बिना रोकटोक के डाला जा रहा हैं। इसके अलावा समीप बहते गंदे नाले का अपशिष्ट पदार्थ बहाकर नदी के पानी में गिर रहा हैं। जिससे नदीं एवं उसका पानी जहरीला एवं प्रदूषित हो रहा हैं। रात के अंधेरें में अवैध खनन जोरों पर हैं। यहां प्रभावशाली लोगों द्वारा खनन किया जा रहा है।अवैध बजरी दोहन के चलते नदी का मूल आकार सिकुड कर काफी संकारा हो गया।
दूसरी ओर सलूम्बर मार्ग स्थित सूखली नदी का भी कमोबेश यही हाल हैं। नदी में पूरे ग्राम एवं आसपास के ग्रामों का कचरा एवं अनुपयोगी कचरा डालकर इसे डपिंग यार्ड की शक्ल दी जा रही हैं। यहां अवैध बजरी दोहन के साथ-साथ नदी पेटे में भी अवैध काश्त का कार्य चल रहा हैं। बावजूद संबंधित विभाग कार्यवाही नहीं कर रहा हैं।

कमांड सेंटर तैयार, बस कैमरे लगने का इंतजार

करेंगे कार्रवाई

नदियों में कूडा करकट डाला जा रहा है तो गलत है।इसमें गंदगी कौन डाल रहा। यह मेरी जानकारी में नहीं हैं। अगर नदियों में कूडा करकट डाला जा रहा हैं तो यह बहुत गंभीर बात हैं। इसके लिए ग्राम पंचायत को पाबंद करेंगे।
वरसिंह गरासिया, उपखंड अधिकारी धरियावद
==============================================
अब नहीं लगाने पड़ेंगे परिवहन विभाग के चक्कर
-अब मोटर वाहन डीलर्स ही करेंगे वाहनों का पंजीयन
जिले में एक माह में नए बिकने वाले वाहनों की स्थिति
दुपहिया वाहन - 50 से 70
चौपहिया वाहन - 8 से 10
प्रतापगढ़. अब नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों को परिवहन कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। गैर परिवहन वाहनों का शत-प्रतिशत पंजीयन वाहनों के अधिकृत डीलर्स वाहनों का पंजीयन करेंगे। नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन वाहन शोरूम में ही होगा। शोरूम से ही वाहन मालिकों को रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा। नॉन कॉमर्शियल वाहन जैसे स्कूटर, कार, जीप, मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन शोरूम के डीलर्स ही करेंगे। इसके लिए प्रमुख शासन सचिव एवं परिवहन आयुक्त परिवहन विभाग की ओर से आदेश जारी किए जा चुके हैं। इसको लेकर परिवहन विभाग ने जिले में 18 डीलरों को पंजीयन अधिकारी के रूप में अधिकृत किया है। रजिस्टे्रशन के लिए डीलरों को कोड जारी किए गए हैं। इन कोड के माध्यम से डीलर रजिस्टे्रशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी के नए सॉफ्टवेयर में ऑनलाइन आवेदन करेंगे। इसके लिए नए वाहन मालिकों को दस्तावेज वाहन डीलर्स को देने होंगे।

शोरूम से जारी होंगे नम्बर
पहले कई वाहन मालिक शोरूम से नए वाहन ले लेते थे, लेकिन उनका रजिस्ट्रेशन नहीं करवाते थे। कई लोग नए वाहनों को उपयोग चोरी, नकबजनी व तस्करी में लेते थे। अब शोरूम से वाहन निकलते ही उसके रजिस्ट्रेशन नम्बर जारी हो जाएंगे। जिससे ऐसी घटनाओं में पुलिस को नए वाहनों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

वाहन मालिकों को होगी सहुलियत
अब नए वाहन खरीदारों को रजिस्ट्रेशन के लिए परिवहन विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे। वाहन खरीदते समय पूर्ण दस्तावेज देने पर उन्हें शोरूम से ही रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएंगे। जिससे वाहन मालिकों को रजिस्ट्रेशन में सहुलियत होगी।
...................................
अब डीलर्स ही करेंगे वाहनों का रजिस्टे्रशन
नए गैर परिवहन वाहनों का शत प्रतिशत पंजीयन अब वाहन डीलर्स करेंगे। परिवहन क्षेत्र में 18 डीलरों को पंजीयन किया गया है। यह सुविधा शीघ्र ही शुरू हो जाएगी।
प्रमोद लोढ़ा, डीटीओ, प्रतापगढ़
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.