भवानीमंडी पत्रिका. कांस्टेबल से मारपीट के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस उपअधीक्षक वैभव शर्मा और सीआई हीरालाल सैनी ने बताया कि 7 जून को मिश्रोली में तैनात कांस्टेबल सत्यप्रकाश शर्मा प्रकरण में कार्रवाई के लिए भवानीमंडी आया था। इसी बीच वह रात करीब साढ़े 11 बजे भवानीमंडी स्थित घर जा रहा था, इसी बीच रामटी शराब की दुकान के सामने उसे भीमनगर निवासी रामानन्द कुल्मी, दस खोली निवासी गिरीराज नाई और रामबाबू मेहर मिले। रामबाबू कुल्मी ने उससे कहा कि वो कस्बे में बड़ा विस्फोट करने वाला है, इस पर कांस्टेबल उसे समझाने लगा, इसी बीच शराब के नशे में तीनों ने उसके साथ-सिर व मुंह पर पत्थरों से मारपीट की। इसमें उसे गंभीर चोंटे आई। उसके सभी दांत टूट गए व मुंह पूरी तरह से जख्मी हो गया। उसके पास से रुपए, एटीम व बाइक छीन कर फरार हो गया। पुलिस कांस्टेबल सत्यप्रकाश शर्मा की रिपोर्ट पर रविवार को मामला दर्ज कर जान से मारने के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया। वह अभी कोटा भर्ती है।
इधर, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
बकानी. थाना क्षेत्र के रामपुरिया निवासी विवाहिता के साथ 31 मई को दुष्कर्म करने के आरोपी लक्ष्मीपुरा निवासी रामचन्द पुत्र नारायण तंवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया कि रामचंद उसको दो माह पहले गांव लेकर गया जहां पर दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आगरिया तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
युवक से मारपीट, जान की धमकी
मिश्रोली ञ्च पत्रिका. पुलिस थाने में शनिवार शाम को युवक ने उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने, महिला के साथ जबरन विडियो बनाने और आरोपितों द्वारा डेढ़ लाख रुपए मांगने का मामला दर्ज कराया। थानाअधिकारी भंवरसिंह गुर्जर ने बताया की गांव झिकडिय़ा निवासी धीरपसिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया की उसके पास कुएं से मिट्टी निकालने की मशीन है। 7 जून गुरुवार को उसके मोबाइल पर फोन आया की सरोद निवासी भैरोंसिंह के कुएं से मिट्टी निकालनी है, इस पर वह गया तो वहां मौजूद भैरोंसिंह व उसके तीन अन्य साथियों ने मारपीट की व खाली स्टांप पेपर पर उसके दस्तखत करा लिए। इसके बाद भैरोंसिंह ने जबरन महिला के हाथ लगवाया और वीडियो बना लिया। आठ दिन में डेढ़ लाख रुपए देने की धमकी दी। उसकी बाइक भी आरोपितों ने रख ली। वह वहां से पैदल आया। दो दिन डर के मारे रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। शनिवार देर शाम थाने में भैरोंसिंह व उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
वारंटी गिरफ्तार
झालरापाटन. पुलिस ने चोरी के मामले में 6 साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया। शहर थाना प्रभारी जगदीशचंद ने बताया कि गंाव चांदियाखेड़ी निवासी लाखन सिंह कंजर को स्थाई वारंट पर गिरफ्तार किया।





No comments:
Post a Comment