प्रतापगढ़.
अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस 2018 के उपलक्ष में आयुष विभाग, भारत सरकार एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में जिले में आयोजित किए जा रहे योग शिविरों में हर वर्ग के लोग उत्साह से भाग ले रहे हैं। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय पर स्थित आवासीय बालक छात्रावास में चल रहे शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में सूर्योदय के पहले ही सभी शिक्षक योगाभ्यास के लिये पहुंच कर योगाभ्यास कर रहे हैं। शिविर में देव संस्कृृति विश्वविद्यालय के योगाचार्य शिक्षकों को योग के मानव शरीर व मन पर होने वाले चमत्कारिक प्रभावों को बखूबी बता रहे हैं। शिविर प्रभारी कैलाश व सुरेश चन्द्र ने कहा कि यदि हमारे शिक्षक योग को अपने दैनिक जीवन का अंग बना लेंगे तो उनके मार्गदर्शन में हमारे विद्यार्थी जो कि देश का भविष्य हैं, निश्चित रूप से स्वस्थ्य व निरोग रहेंगे व राष्ट्र को नयी उंचाईयों तक पंहुचाने में योगदान करेंगे।
........................
आखिर ग्रामीणों को क्यों दिखाई गई फिल्म आहुति, देखें पूरी खबर
-फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से केन्द्र सरकार की चार साल की उपलब्धियों का प्रदर्शन
प्रतापगढ़. केन्द्र सरकार के चार साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फील्ड आउटरीच ब्यूरो डंूगरपुर की मीडिया इकाई की ओर से प्रतापगढ़ पंचायत समिति में गुरुवार को आंगनवाडी केन्द्र सेमली में सरकार की चार साल की उपलब्धियों को फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से ग्रामीणों को बताया गया। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी डंूगरपुर एस एल सालवी ने ग्रामीणों को केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं, स्वच्छ भारत अभियान, जल संरक्षण, मुद्रा योजना, स्किल इण्डिया, डिजिटल इण्डिया, सुकन्या समृद्वि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना आदि योजनाओं से रूबरू कराते हुए इन योजनाओं से जुडकर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जल संरक्षण के लिए जल बचाने के उपायों को बताने के लिए फिल्म आहुति का प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने जल बचाने का संकल्प लिया।
..................................





No comments:
Post a Comment