Breaking News
recent

इंदौर से लापता मूक-बधिर बालक को लोगों ने चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंपा

रतनगढ़.

 

आरपीएफ ने शुक्रवार को रेलवे प्लेटफार्म पर संदिग्ध अवस्था में घूमते मिले एक मूक बधिर बालक को चाईल्ड हैल्प लाइन के सुपुर्द किया। आरपीएफ चौकी प्रभारी राजवीरसिंह डारा ने बताया कि संदिग्ध अवस्था में मिला 14 वर्षीय बालक मूक-बधिर होने के कारण अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रहा था। जिस पर चाइल्ड हेल्प लाइन को सूचना दी। चूरू से पहुंची हैल्प लाइन की टीम के सदस्य मुकेश शर्मा व पूनम कंवर ने बच्चे से जानकारी हासिल करने की कोशिश की। बाद में बालक के एक हाथ पर बच्चे का नाम, मोबाइल नंबर व पता लिखा मिला। मोबाइल नंबर पर बात करने पर इंदौर निवासी मुकेश चौहान ने बताया कि यह उसका उसका बेटा कृष्णा चौहान है। जो मंदबुद्धि है। मुकेश चौहान ने चार-पांच दिन में पहुंचने का आश्वासन दिया। हेल्प लाइन की ओर से बच्चे के स्वास्थ्य की जांच करवाई गई। बालक को रविवार को बाल कल्याण समिति को सौंपा जाएगा।

 

विद्यालय पहुंची चाइल्ड हेल्प लाइन टीम
सादुलपुर. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लिलावठी में पढऩे वाले बच्चोंके अभिभावकों से साफ सफाई की अव्यवस्थाओं की मिली सूचना पर चाईल्ड हेल्प लाइन की टीम ने विद्यालय का निरीक्षण किया। चाईल्ड हेल्प लाइन 1098 की टीम के सदस्यों ने विद्यालय की साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा सफाई आदि के निर्देश दिए। प्राप्त जानकारी अनुसार छात्रों के परिजनों से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लिलावठी में अवस्थाओं को लेकर चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 को सूचना दी।जिस पर टीम के सदस्य किशन वर्मा व राजेश तिवाड़ी गुरुवार लिलावठी पहुंचे और विद्यालय में साफ सफाई व मिड डे मील अन्तर्ग बने पोषाहार की जांच की। सदस्य वर्मा ने बताया कि पोषाहार सही था लेकिन सफाई ठीक नहीं थी।

 

विद्यालय में दो दिन से सफाईकर्मी छुट्टी पर होने से शौचालयों की सफाई कम नजर आ रही है। फिर भी इस समस्या का शीघ्र समाधान करवा दिया जाएगा।
शेरसिंह गोदारा , कार्यवाहक प्रधानाध्यापक राउप्रावि लिलावठी

 

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लिलावठी के छात्र, छात्राओं के परिजनों से मिली सूचना पर विद्यालय में पोषाहार व सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया है।
किशन वर्मा , चाइल्ड हैल्प लाइन 1098



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.