Breaking News
recent

बांग्लादेश पर जीत से उत्साहित है अफगानी टीम, भारत के खिलाफ टेस्ट में होगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली। बीती रात ही बांग्लादेश को तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 3-0 से मात देकर इतिहास रचने वाली अफगानिस्तान ने टेस्ट पदार्पण से पहले भारतीय टीम को आगाह कर दिया है। असगर स्टानिकजाई के नेतृत्व वाली अफगानिस्तान 14 जून से बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत के खिलाफ अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच खेलेगी।

आत्मविश्वास से लबरेज है अफगानिस्तान की टीम -
बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में मिली जीत से उनकी टीम का मनोबल काफी ऊंचा है। आईपीएल में अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान ने अपनी फिरकी से दुनिया भर के बल्लेबाजों को परेशान किया था। बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच के रोमांचक आखिरी ओवर के हीरो भी वही थे। बांग्लादेश के खिलाफ पूरी टीम ने खेल के हर विभाग में उम्दा प्रदर्शन किया था।

बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने किया है अच्छा प्रदर्शन-
बांग्लादेश को मात देने के बाद स्टानिकजाई ने कहा, "भारत के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारियां अच्छी है। हमारी टीम का मोनबल काफी ऊंचा है।" उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हमने अच्छा प्रदर्शन किया है। हम अफगानिस्तान के लिए कुछ हासिल करना चाहते है। आप देख सकते हैं कि हमारे बल्लेबाज और गेंदबाज अच्छी फॉर्म में हैं।

राशिद खान को खुद पर है पूरा भरोसा -

अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान इस समय पूरी दुनिया में अपनी किफायदी गेंदबाजी और विकेट लेने की क्षमता के लिए मशहूर हो चुके हैं। उन्होंने बांग्लादेश को 3-0 से मात देने में अहम भूमिका निभाई है। राशिद ने कहा कि इसका पूरा श्रेय मेरी फिटनेस को जाता है। अगर आप फिट होते हैं तो आप किसी भी विभाग में अच्छा कर सकते हैं। मेरे लिए यह मायने नहीं लगता कि मैं लीग क्रिकेट खेल रहा हूं या राष्ट्रीय टीम के लिए खेल रहा हूं। मैं बस अपने खेल का लुत्फ उठाना चाहता हूं। टीम के इस लाजवाब प्रदर्शन से अफगानिस्तान और भारत के बीच होने वाला मुकाबला काफी टक्कर वाला होने की उम्मीद है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.