Breaking News
recent

पीसीपीएनडीटी सेल की बड़ी कार्रवाई, मां-बेटी व उनके चालक को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

बूंदी। पीसीपीएनडीटी दल ने मंगलवार को भ्रूण ***** परीक्षण करवाने पर दलाल एएनएम मां-बेटी व उनके चालक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम ने भ्रूण ***** परीक्षण करवाने व गर्भपात की एवज में लिए गए 45 हजार रुपए भी बरामद कर लिए। निदेशक एनएचएम नवीन जैन ने बताया कि बूंदी के ओवण स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत एएनएम कमला देवी की टीम लंबे समय से ट्रेकिंग कर रही थी।

टीम ने फोन पर भ्रूण ***** परीक्षण करवाने की बात कही तो कमला ने गर्भवती व उसके सहयोगी को मंगलवार तडक़े हिंडोली के पास बुलाया और वहां से अपनी गाड़ी में बस्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई।

वहां उसकी बेटी प्रियंका ने निजी सोनोग्राफी सेंटर पर गर्भवती की जांच करवाई। बाद में प्रियंका ने गर्भ में लडक़ी होने की बात कही और गर्भपात के लिए बुधवार को बुलाया। पुष्टि होने पर टीम ने कमला व प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वाहन चालक दुर्गेश मेघवाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

ऐसे बिछाया मां-बेटी के लिए जाल
बस्सी सीएचसी आने से पहले ही पीसीपीएनडीटी सेल की टीम ने आरोपी दलालों को पकडऩे के लिए पूरा जाल बिछा दिया था। टीम ने दलाल एएनएम कमला से फोन पर भ्रूण ***** की जांच करवाने की बात कही। इस पर दलाल ने डिकाय गर्भवती महिला और सहयोगी को बूंदी के हिंडौली के पास बुलाया। वहां से अपनी गाड़ी से डिकाय महिला को जयपुर के बस्सी अपनी बेटी प्रियंका के पास भिजवाया।

यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बस्सी में कार्यरत एएनएम प्रियंका ने सहयोगी को अपने सरकारी आवास पर छोडक़र खुद डिकाय गर्भवती महिला की सीएचसी पर रैफरल स्लिप बनवाकर सामने ही स्थित निजी लाइफ लाइन केन्द्र पर सामान्य सोनोग्राफी करवाई। इसके बाद डिकाय को लेकर वापस अपने क्वार्टर आ गई। इसके बाद प्रियंका ने मनगढंत तरीके से फोन पर चिकित्सक से नाटकीय तरीके से बात की और भ्रूण ***** के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सहयोगी ने गर्भपात के बारे में भी बात की। प्रियंका ने फोन लगाए, लेकिन चिकित्सक के उपलब्ध न होने की स्थिति में बुधवार को आने को कहा। इसके बाद सहयोगी का इशारा मिलते ही टीम ने दोनों मां-बेटी दलाल कमला और प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया है।

दो दलाल गिरफ्तार
जयपुर में राज्य पीसीपीएनडीटी सेल की टीम ने सोमवार रात मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भ्रूण परीक्षण कारोबार का खुलासा किया है। भ्रूण परीक्षण में लिप्त दो दलाल जितेन्द्र यादव एवं मदनमोहन को गिरफ्तार कर लिया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.