Breaking News
recent

महात्मा गांधी नरेगा संविदा कार्मिक धरने पर

महात्मा गांधी नरेगा संविदा कार्मिक धरने पर
बरखेडी. महात्मा गांधी नरेगा संविदा कार्मिक लगातार अपनी मांगों को लेकर 32 दिनों से धरने पर हैं। पंचायती राज मंत्रालयिक कार्मिक भी समर्थन में होकर पंचायती राज कनिष्ठ लिपिक सीधी भर्ती 2013 एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती 2013 के संपूर्ण पदों पर भर्ती पूर्ण करने की मांग की जा रही हैं, संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरलाल मीणा ने बताया कि नरेगा श्रमिकों को भुगतान राशि नहीं मिलने से श्रमिक नरेगा संविदा कार्मिक के समर्थन में धरना स्थल पर बैठ गए तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के मस्टररोल नरेगा योजना से जारी होने कारण लाभार्थियों के आवास अधुरे पड़े तथा बकाया किश्तों का भुगतान भी नहीं हो पाया है। भीषण गर्मी में कार्य स्थल पर भी पानी के मटके, छाया के लिए टेंट, मेडीकल किट इत्यादि सुविधा का अभाव है, मुख्यमंत्री बजट घोषणा के कार्य खाद्यान भण्डार, पशु आश्रय के कार्य भी अधरझूल में धरे रह गए। इस दौरान धरना स्थल पर ब्लॉक अध्यक्ष हरलाल मीणा, कनिष्क सहायक, उपाध्यक्ष हेमंत सिंह, कोषाध्यक्ष शंकर लाल मीणा, महामंत्री हरिसिंह, मीडिया प्रभारी ईश्वर मीणा, भेरूलाल मीणा, महिपाल राठौर, संतोष मालवीय, सीमा मीणा, वीरेंद्र सिंह सहीत समस्त कार्मिक धरना स्थल पर मौजूद थे।

उल्टी-दस्त की थी शिकायत, झाड़ फूंक कराते रहे परिजन और चली गई दो बहनों की जान...देखे खबर
==================================================
झाडू डाउन हड़ताल पर रहे सफाई कर्मचारी
-नगरपरिषद के बाहर दिया धरना
-नगरपरिषद में सफाई कर्मचारी भर्ती में वाल्मिकी समाज के लोगों को प्राथमिकता देने की मांग
प्रतापगढ़. नगरपरिषद में सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मिकी समाज के लोगों को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे। वाल्मिकी समाज संघर्ष समिति के बैनर तले नगरपरिषद के बाहर धरना भी दिया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की।
90 स्थायी और 80 ठेकाकर्मी रहे हड़ताल पर

आखिर क्यों कृषि उपज मंडी के 38 व्यावसायिक भूखंडों की नीलामी हुई निरस्त पढ़े पूरी खबर...
सफाई कर्मचारी भर्ती में वाल्मिकी समाज के लोगों को ही प्राथमिकता देने की मांग को लेकर नगरपरिषद प्रतापगढ़ के 90 स्थायी और 80 ठेकाकर्मियों ने झाडू डाउन हड़ताल रखी। इस दौरान कोई कर्मचारी काम पर नहीं गया ऐसे में शहर में सफाई कार्य ठप रहा।
नहीं चले कचरा संग्रहण वाहन
शहर से डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाले 8 वाहनों पर कार्यरत करीब 24 कर्मचारी भी हड़ताल के समर्थन में काम पर नहीं गए। ऐसे में कचरा संग्रहण वाहन नहीं चले और घरों से कचरा नहीं उठा।
मांग पूरी नहीं होने तक हड़ताल
वाल्मिकी समाज के लोगों ने बताया कि वे परम्परागत रुप से सफाई कार्य करते आए हैं। ऐसे में उनकी मांग है कि नगरपरिषद में सफाई कर्मचारियों की जो भर्ती की जा रही है उसमें समाज के लोगों को ही प्राथमिकता दी जाए। जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती तब तक हड़ताल जारी रखकर सफाई कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।
----------------------------------



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.