बांदीकुई. नगरपालिका कार्यालय में कार्यरत कार्मिक एवं सफाईकर्मियों ने वेतन भुगतान में देरी होने पर शुक्रवार को बैंक प्रशासन के खिलाफ नारे लगाकर विरोध जताया। कार्मिकों ने बताया कि वेतन उपकोषाधिकारी कार्यालय बसवा से 1 जून 2018 को ईसीएस से करवा दिया गया था। एक ही बिल बनाकर भुगतान के लिए भेज दिया गया, लेकिन अभी तक उनके मरुधरा बैंक स्थित खाते में वेतन जमा नहीं हुआ है।
जानकारी करने पर एसबीआई शाखा से क्लीयरेंस होना नहीं बताया जा रहा है। जब कार्मिक एसबीआई जाते हैं तो वहां संतोषप्रद जवाब नहीं दिया जाता है। जबकि 7 -8 कार्मिकों का वेतन 2 जून को ही खाते में जमा हो चुका है। गत 6 माह से वेतन तय समय पर जमा नहीं होने के कारण आर्थिक तंगी से जूझना पड़ता है। इस बारे में अधिशासी अधिकारी एवं बैंक प्रशासन से भी कई बार वस्तुस्थिति से अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई करने वाला नहीं है।
उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक, जमादार कालू हरियाणा, कैलाशी देवी, बंटी, संतोष, बबीता, गुरुदयालसिंह, भजनलाल, विनोद कुमार, अशोक कुमार, जगदीशप्रसाद, राकेश कुमार, राजेन्द्र कुमार, विशम्भरदयाल जोशी, संतोष देवी सहित अन्य लोगों ने भी विरोध जताया। उधर नगरपालिका चेयरमैन लक्ष्मी जायसवाल का कहना है कि इस बारे में रेल प्रशासन से बात कर वेतन समय पर कराने का प्रयास किया जाएगा। बैंक प्रशासन का कहना है कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है। यदि ऐसा कोई वेतन भुगतान से जुड़ा मामला है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
कार पलटी, एक की मौत, दो घायल
दौसा. शहर के सैंथल मोड़ के समीप मोड़ा बालाजी रोड पर बीती रात कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें एक जने की मौत हो गईऔर दो गम्भीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि टोड़ाभीम के आमलीपुरा निवासी हिम्मतसिंह मीना की मौत हो गई। वहीं कार में सवार कोटपूतली निवासी राजवीर सिंह चौधरी व टोड़ाभीम के गांवड़ी निवासी जनक सिंह भी गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों नेे उसे जयपुर रैफर कर दिया।





No comments:
Post a Comment