Breaking News
recent

बंधा के महादेव मंदिर में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा  खंडित मूर्ति को हटाया

भगवतगढ़. लोरवाड़ा पंचायत के बंधा गांव में बुधवार को विवेकानंद युवा शक्ति संगठन के सानिध्य में गणेशजी की मूर्ति की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। आयोजन समिति के शंकरलाल मीना ने बताया कि गांव के मुख्य महादेव मंदिर में पिछले कई वर्षों से गणेश जी की खंडित मूर्ति लगी हुई थी।

बुधवार को पंडित मोतीलाल जी महाराज की उपस्थिति में गांव के लोगों की उपस्थिति में मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति की प्रतिष्ठा की गई। मूर्ति स्थापना के अवसर पर ग्रामीणों को प्रसादी वितरित की गई। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता देवराम मीना, सुमित, सुनील, सुरेश, नरेंद्र सहित अनेक लोग मौजूद थे।


मोरपा में कन्हैया दंगल आज
बाटोदा. समीप के मोरपा गांव में गुरुवार को एक दिवसीय कन्हैया दंगल का आयोजन होगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मुलक्या ढाणी मोरपा में होने वाले इस दंगल में बिच्छीदोणा, नीनोणी व बूकणा की कन्हैया गायक पार्टियां शामिल होंगी।


शिक्षा के प्रति किया जागरूक प्रवेशोत्सव कार्यक्रम
भगवतगढ़ . सुनारी ग्राम पंचायत के सिनोली गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने बुधवार को प्रवेशोत्सव रैली निकालकर ग्रामीणों को बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने एवं शिक्षा के प्रति जागरुक किया। प्रधानाध्यापक बाबूलाल बैरवा ने बताया कि रैली में बच्चों ने प्रवेशोत्सव के नारे लगाते हुए गांव के प्रत्येक गली मोहल्ले में पहुंचकर सरकार द्वारा दो जुलाई से शुरू हो रही अन्नपूर्णा दूध योजना एवं अन्य विभिन्न योजनाओं की जानकारी वाले पम्पलेट भी वितरित किए। इस दौरान सरपंच राजेश्वरी देवी, बाबूलाल मीना, शिक्षक देवकीनंदन जांगिड़ , मानवता यादव व कासिम अली आदि मौजूद थे।


छात्रावास के नवीन भवन का शिलान्यास
सवाईमाधोपुर. सैनी विकास संस्थान के तत्वावधान में संचालित सैनी छात्रावास के नवीन भवन का शिलान्यास बुधवार को संस्थान के जिलाध्यक्ष भागचन्द सैनी ने किया। संस्थान के मंत्री सूरजमल सैनी ने बताया कि छात्रावास में छात्रों की सुविधा के लिए आठ नवीन कमरों का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर समाजबंधुओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा से ही सभ्य व विकसित समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस दौरान भवानीशंकर सैनी, कालूराम सैनी, रामकिशोर सैनी व घनश्याम सैनी आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.