प्रतापगढ़. शहर के गौरी सोमनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित साप्ताहिक भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव नित्यानंद के सान्निध्य में कथा शोभायात्रा के साथ शुरू हुई। शोभायात्रा प्रात 8 बजे गणपति मंदिर गोपालगंज से होकर लोहार गली, सदर बाजार, माणक चौक, महल दरवाजा, सुरजपोल होते हुए चैनकुण्ड महादेव पहुंची। शोभायात्रा बैंड बाजों, ढोल नगाड़ो एवं खुली जीप में विराजित संत एवं वाचक कमलेश शास्त्री डोराना वाले थे। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा गौरी सोमनाथ मंदिर पहुंचने पर भागवत कथा महोत्सव का शुभारम्भ किया गया। पहले दिन कथा में कथा वाचक कमलेश शास्त्री ने बताया कि जीवन में भगवान अन्न के त्यागने से नहीं अन्याय के त्यागने से प्रसन्न होते हैं। समाज सेवी किशोर छाबड़ा ने बताया कि कथा दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित हो रही है।
====================================================
खेतों से अफीम डोडा चोर गिरोह गिरफ्तार
चार आरोपित गिरफ्तार
जिले में दो जगह पर डोडा तोड़ ले जाने की वारदात को स्वीकारा
छोटीसादड़ी
छोटीसादड़ी पुलिस ने खेतों से डोडा चेारी करने के मामले का खुलासा किया है।इसमें लिप्त गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरोह ने दो वारतादों को कबूला है। जिसमें नगर के गोमाना दरवाजा बाहर स्थित विद्या निकेतन विद्यालय के पास के खेत से पिता-पुत्र को बंधक बनाकर डोडा चोरी करने व नगर के अचलपुरा रोड स्थित एक खेत से डोडा चोरी करने की वारदात को स्वीकार किया है। पुलिस की ओर से पूछताछ की जा रही है।
थाना प्रभारी प्रवीण टांक ने बताया कि
रात्रि में डोडो की रखवाली करते काश्तकारों को बंदी बना व हथियार की नोक पर डोडे तोड़ ले जाने व अचलपुरा रोड पर डोडों तोड़ ले जाने की वारदातों पर पुलिस अधीक्षक शिवराज मीनाा के निर्देशन में टीम गठित की गई।
जिसमें एसआई ओंकारसिंह, हेड कांस्टेबल लक्ष्मणसिंह, महिपालसिंह, मुकेशकुमार, नरपतसिंह को शामिल किया गया। मामले की गहनता से अनुसंधान किया गया। अनुसंधान में मुखबिर की सूचना पर पुलिस दल ने जलोदिया केलुखेडा निवासी सत्यनारायण पुत्र बाबूलाल भील, सांडीखेड़ा निवासी बाबूलाल उर्फ बाबूडिय़ा पुत्र जगन्नाथ बावरी, राजमन उर्फ राजू पुत्र बाबूलाल बावरी, जलोदिया केलुखेडा निवासी किशोर पुत्र देवीलाल मेघवाल को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ में चारों आरोपितों ने 2 माह पूर्व दो व्यक्तियों को बंधक बनाकर उनके खेत से अफीम डोडा चोरी करने व नगर के ही अचलपुरा रोड पर एक खेत से अफीम डोडा चोरी करना स्वीकार किया है।
यह था मामला
थाना अधिकारी प्रवीण टांक ने बताया कि 29 मार्च को छोटीसादड़ी निवासी काश्तकार राजमल पुत्र उदयलाल तेली ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि राजमल व उसका पुत्र हितेष अपने खेत में खड़ी अफीम की फसल की रखवाली के लिए सो रहे थे। रात्रि में दस से बारह व्यक्ति नकाबपोश होकर आए। जिनके पास बंदूके व देसी कट्टे थे। उन्होंने दोनों को बंधक बनाकर मारपीट की। खेत मे खड़ी 10 आरी की अफीम की फसल के डोडे तोड़ ले गए। काश्तकार की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। वहीं अचलपुरा रोड स्थित खेत से एक काश्तकार के पांच आरी के डोडे तोड़ ले जाने का भी मामला दर्ज करवाया था।





No comments:
Post a Comment