Breaking News
recent

पुष्कर में दर्दनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से मोटर साइकिल सवार दो युवकों की मौत

अजमेर। तीर्थ नगरी पुष्कर में शुक्रवार रात्रि तिलोरा रोड पर स्थित रेलवे फाटक के पास पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया।

 

जानकारी के अनुसार, रात्रि 11:30 बजे मोटरसाइकिल पर पुष्कर निवासी राहुल पाराशर पुत्र ओमप्रकाश पाराशर उर्फ ओमी दादा अजमेर निवासी राकेश सुनारीवाल उर्फ राॅकी पुत्र नोरतमल ईदगाह कॉलोनी वैशाली नगर तथा अजमेर निवासी टोनी एक होटल में खाना खाकर अपनी मोटरसाइकिल से पुष्कर आ रहे थे।

 

उसी समय सामने से तेज गति से आ रही गाड़ी ने मोटरसाइकिल के जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राॅकी और पुष्कर निवासी राहुल पाराशर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 

हादसे में टोनी घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप चालक माैके से फरार हाे गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुष्कर अस्पताल पहुंचे। हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। ।

 

शनिवार काे दोनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। जानकारी के अनुसार, राहुल अपने परिवार में इकलौता लड़का था, वहीं रॉकी पुष्कर में स्विमिंग पूल चलाता था दोनों की मौत की खबर सुनकर पुष्कर में शोक की लहर छा गई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.