Breaking News
recent

शराब चाहिए तो चुकाने पड़ेंगे छपी कीमत से ज्यादा दाम



चित्तौडग़ढ़. जिले में आबकारी विभाग की लापरवाही के चलते शराब की दुकानों पर मनमानी कीमत वसूली जा रही है। शराब की दुकानो पर रात आठ बजे बाद अवैध रूप से शराब बेच कर तय कीमत से ज्यादा राशि वसूलने की शिकायते तो होती रही लेकिन दिन में भी शराब की तय कीमतों से ज्यादा राशि वसूली जा रही है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पत्रिका ने शहर कुछ शराब की दुकानों पर स्टिंग किया जिसमें यह हकीकत सामने आई। शराब पर तय कीमत से लगभग ६ से २० रुपए तक ज्यादा वसूले जा रहे है। शराब बिक्री के बंद होने के बाद भी कई जगह बिना किसी रोक टोक के शराब बेचे जा रही है। जिससे राजस्व को भी नुकासन पहुंचाया जा रहा है। आबकारी अधिकारी इसको रोक पाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है।

रात आठ बजे भी बिकती है बैखौफ
कहने को तो रात आठ बजे बाद शराब बिक्री पर रोक लगी हुई। लेकिन शराब की कई दुकानों पर रात आठ बजे बाद भी बेखौफ बिकती है। दुकानों के बंद करने का समय होते ही दुकान का शटर तो नीचे गिरा देते लेकिन जैसे कोई ग्राहक आता है तो उसके ज्यादा राशि लेकर शराब दे दी जाती है। कई जगह शराब दूसरी जगह छीपा दी जाती हैउसके बाद ग्राहक को बेची जाती है। इस पर २० से ५० रुपए तक ज्यादा वसूली जाती है। इन पर कार्रवाई करने वाले अधिकारी मौन बैठे है।
.................................

उदाहरण-एक
समय व स्थान -रोडवेज बस स्टेण्ड के पास एक शराब की दुकान, शनिवार शाम ४.१५ बजे
नजारा- दुकान पर ग्राहक ज्यादा नहीं थे। शराब की बोतल मांगी गई तो उस पर दाम १२४ रुपए अंकित थे,लेकिन सेल्समेन ने १३० रुपए की मांग की। छपी कीमत से अधिक मांगने का विरोध किया तो उसने कह दिया कि शराब ऐसे ही नहीं मिलती। ये काम किराणा की दुकानों पर होता है। मजबूरी में छपी कीमत से अधिक अदा की गई।
...................
उदाहरण-दो
समय व स्थान: स्टेशन रोड पर एक शराब की दुकान, शाम ४.४५ बजे
नजारा: गर्मी के बावजूद दुकान पर ग्राहक अ रहे-जा रहे थे। दुकानदार से शराब की बोतल मांगी गई। उसने दो-तीन तरह की बोतल पेश कर दी। कीमत छपी हुई रेट से ज्यादा मांगी गई। विरोध किया तो कहा गया कि मिलेगी तो ऐसे ही, लेनी हो तो ठीक अन्यथा दूसरी जगह जाए।
................

मैं अभी बाहर हूूं। शराब की दुकानों पर छपी कीमत से अधिक में बिक्री हो रही है तो में विभाग के निरीक्षक को कार्रवाई के निर्देश देता हूं।
भारत भूषण, जिला आबकारी अधिकारी चित्तौडग़ढ़





Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.