Breaking News
recent

बिना निर्माण स्वीकृति के बनाये गये दो अवैध भवनों को किया सीज, मालिकों को दिया नोटिस

उदयपुरवाटी. झुंझुनूं रोड़ पर खेतुड्या नाले के पास में हाल ही में बिना निर्माण स्वीकृति के बनाये गये दो भवनों पर नगर पालिका ने सीज कर दिए है। पालिका के ईओं अनिता खीचड़ के नेतृत्व में सोमवार सांय 5बजे जेईएन सहदेव सब्बल, एसआई मदनलाल सैनी मय जाब्ते के बिना स्वीकृति के बनाये गये दो अवैध भवनों को सीज की काईवाई की। नगरपालिका ईओं अनिता खीचड़ ने बताया कि लम्बें समय से दोनों ही भवनों की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद में नगरपालिका ने कई बार दोनों भवनों के मालिकों को नोटिस दिया था। लेकिन नोटिस देने के बाद में एक भवन का तो निर्माण पूर्ण कर लिया व दूसरा भवन निर्माणाधीन था। पालिका की टीम ने वार्ड 24 निवासी अणची देवी पत्नी भागीरथमल चेजारा निवासी जमात व सीताराम असवाल पुत्र लोठाराम असवाल के भवन को सीज की कार्रवाई की। पालिका ने दोनों भवनों को सीज कर नोटिस चस्पा किये है। पालिका की कार्रवाई में पुलिस थाने के एसआई राजेन्द्र भूकर मय जाब्ते के मौजूद थे। इसके अलावा भी नगरपालिका क्षेत्र में किये जा रहे अवैध निर्माण कार्यो पर पालिका की गाज गिर सकती है।

 

थर्ड ग्रेर्ड लेवल प्रथम की काउंसलिंग संपन्न
31 रिक्त पदों के लिए हुई काउंसलिंग
झुंझुनूं . शहर के राजकीय जेके मोदी बालिका विद्यालय में सोमवार को थर्ड ग्रेड लेवल प्रथम के शिक्षकों की काउसलिंग हुई। जिला शिक्षा अधिकारी (मा.) मुकेश कुमार मेहता ने बताया कि पंचायतीराज के अंतर्गत आने वाले थर्ड ग्रेड लेवल प्रथम के शिक्षकों को काउंसलिंग के माध्यम से शिक्षा विभाग में लिया गया है। 31 रिक्त पदों के लिए काउंसलिंग की गईहै। जिनमें 29 शामिल हुए और 27 का चयन किया गया। काउंसलिंग में राज्य सरकार ने दिव्यांगों और जिनके छह महीने रिटायरमेंट के हैं उन्हें राहत दी हैकि वे अपने पहले स्थान पर बना रहना चाहते या दूसरे स्थान पर जाना चाहते हैं तो जा सकते हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.