Breaking News
recent

कहीं हो ना जाए हादसा

बांदीकुई. सिकंदरा-बांदीकुई सड़क मार्ग पर वन विभाग ढलान पर मिट्टी कटाव होने से सड़क किनारे काफी गहरी खाई पड़ गई है। यदि समय रहते सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मरम्मत नहीं कराई तो हादसा घटित हो सकता है। जो कि प्रशासन के लिए परेशानी बन सकता है। इस मार्ग पर दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। इस मार्ग से होकर भारी वाहन भी गुजरते हैं। जानकारी के अनुसार वन विभाग के सामने ढलान पर मिट्टी कटाव होने से २० से २५ फीट गहरी खाई पड़ गई है। जो कि सड़क से सटी हुई है।

 


यहां होकर जलदाय विभाग की मुख्य राइजिंग लाइन भी गुजर रही है। जो कि मिट्टी कटाव होने के कारण अधर में लटकी हुई है। ऐसे में यह पाइप लाइन भी कभी भी क्षतिग्रस्त होने से शहर की पेयजल सप्लाई भी गड़बड़ा सकती है। मिट्टी कटाव से हुई खाई दूर से तेज गति से वाहन आने पर दिखाई तक नहीं देती है।
ऐसे में सामने से वाहन आने पर साइड लेने पर हादसा घटित हो सकता है। खास बात यह है इस मार्ग से होकर आए दिन प्रशासनिक अधिकारी, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जलदाय विभाग के अधिकारी भी गुजरते हैं। जो भी मामले से जानकार होते हुए भी अनजान बने हुए हैं। लोगों का कहना है कि क्या प्रशासन हादसा होने के बाद ही जागेगा। उल्लेखनीय है कि करीब छह माह पहले यहां पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हुई थी। जिसे विभागीय अधिकारियों ने मरम्मत कर इतिश्री कर ली।

 


देर रात तक मानपुर पुलिस थाने में एसपी व एएसपी करते रहे पूछताछ

ब्लैकमेलिंग मामले में आधा दर्जन से अधिक हिरासत में मानपुर. कथित ब्लैकमेङ्क्षलग के मामले में दौसा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गुरुवार शाम को मानपुर चौराहे से दो कारों में सवार लोगों को हिरासत मे लिया। चौराहे पर पुलिस की कार्यवाही को देख कर क्षेत्र में हड़कंप
मच गया।


बड़ा मामला होने की संभवाना को लेकर दौसा एसपी चुनाराम जाट भी मानपुर थाने पहुंच गए। कार्यवाही की जानकारी लेकर हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार ब्लेकमेलिंग मामले में एडिशनल एसपी मय जाब्ते के सुबह से ही संदिग्धों का पीछा कर रहे थे। मानपुर चौराहे पर किसी ने उन लोगों को थाने के सामने रोक कर ज्यूस पिलाया था।

 


इसी दौरान पीछा कर रहे एएसपी ने दोनों ंगाडिय़ों में आधा दर्जन महिला व पुरुषों को दबोच लिया। कार्यवाही के बाद पुलिस सभी को मानपुर थाना ले आई और गहनता से पूछताछ करने में जुट गई।
सूचना पर मानुपर थाना पहुंचे एसपी चुनाराम जाट ने भी हिरासत में लिए गए लोगों से गहनता से पूछताछ शुरू कर दी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.