Breaking News
recent

आग की लपटों में लाखों रुपए की नकदी जलकर राख

लाडनूं. गांव बाकलिया में शनिवार देर रात एक मकान में आग लगने से नकद राशि सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पुलिस के मुताबिक गांव बाकलिया निवासी मोहन राम मेघवाल व उसके अन्य परिजन शनिवार रात को अपने घर में सो रहे थे। रात करीब सवा दो बजे घर में एक कमरे में आग लग गई। कमरे से धुंआ उठता देख वे उधर गए। काफी प्रयास कर आग पर काबू पाया गया। आग से घरे में रखा घरेलू सामान, कपड़े, करीब एक लाख 60 हजार रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवरात आदि जल गए। सूचना पर पहुंचे थानाधिकारी सतेंद्र सिंह नेगी ने मौका मुआयना किया। रविवार सुबह नागौर से पहुंची एफएसएल टीम ने राख का सैंपल लिया है। जिस मकान में आग लगी थी उसके पास एक खाली डिब्बा भी मिला है। मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

शान-ए-वतन: इस जांबाज नायक ने चंद घंटे की फायरिंग में ही पाक सैनिकों को सुलाया मौत की नींद

 

पेयजल व्यवस्था के लिए 125.16 लाख रुपए स्वीकृत
रतनगढ़. रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों व शहरी क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के लिए 125.16 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।देवस्थान राज्यमंत्री राजकुमार रिणवा ने बताया कि गांव रघुनाथपुरा में ट्यूबवैल के लिए 9.98 लाख, गांव जेगणिया बीदावतान में अरनाणा ताल ट्यूबवैल के लिए 7.27 लाख, गांव आलसर बास में ट्यूबवैल के लिए 12.17 लाख, गांव लूणासर में ट्यूबवैल के लिए 11.49 लाख, गांव नूंवा में ट्यूबवैल के लिए 11.37 लाख, गांव बुधवाली में ट्यूबवैल के लिए 9.94 लाख, गांव सिद्धों की बाड़ी जैतासर में ट्यूबवैल के लिए नौ लाख, रतनगढ शहर में तीन ट्यूबवैल के लिए 18 .08 लाख, राजलदेसर कस्बे में एक ट्यूबवैल के लिए 12.6 1 लाख तथा नए मोटर पम्प सैट के लिए 23.28 लाख रूपये स्वीकृत करवाए गए हैं।

 

बास्केटबॉल लीग के फाइनल मुकाबले में अंडर 14 वर्ष छात्रा टीम ने 17 वर्ष टीम को हराकर जीता खिताब

 

चार बच्चों के लिए भी नही पसीजा इस मां का दिल, उठाया बेहद खौफनाक कदम

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.