Breaking News
recent

पुरुषोत्तमास में केशवराय मंदिर पर हो रहे विभिन्न आयोजन

प्रतापगढ़. इन दिनों पुरूषोत्तम मास में शहर के मंदिरों में कई आयोजन किए जा रहे है। शहर के केशवराय मंदिर पर भी रोजाना विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जा रहे है। रविवार शाम 6 बजे अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। जो सोमवार शाम 6 बजे तक चला। इसके बाद ठाकुरजी का झूलोत्सव मनाया गया। रात 9 बजे सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मंदिर को विद्युत सज्जा के साथ सजाया गया।
=====================================================
दसवीं बोर्डपरिणाम में राज्य में 33 वें स्थान पर रहा प्रतापगढ़
69.89 प्रतिशत रहा जिले का परिणाम
प्रतापगढ़. प्रतापगढ़ जिला का परिणाम बोर्ड परीक्षाओं में इस वर्ष सबसे खराब रहा है। राज्य स्तर पर बारहवीं कक्षा के सभी संकाय व सोमवार को जारी दसवीं बोर्ड के परिणाम में हालात बेकार रहे हैं।
दसवीं बोर्ड में प्रतापगढ़ जिले ने 69.86 प्रतिशत परिणाम के साथ राज्य में सबसे अंतिम 33 वें स्थान पर जगह बनाईहै।
जिले के इन परिणामों को लेकर जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हेमेन्द्र उपाध्याय कहते हैं कि इन सभी परिणामों के कारणों को जाना जाएगा। साथ ही जिले के एक-एक स्कूल की समीक्षा की जाएगी।

-------------
दसवीं का पिछले सात सालों का परिणाम
वर्ष -प्रतिशत
2010-11- 51.27
2011-12- 45.93
2012-13- 42.01
2013-14- 48.69
2014-15- 68.09
2015-16 63.54
2016-17 68.32
...............................................
इतने विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण
प्रथम श्रेणी-1634
द्वितीय श्रेणी-3972
तृतीय श्रेणी-2257
कुल-7864
..................................
गत वर्षसे बढा परिणाम
जिले के दसवीं बोर्ड के परिणाम की तुलना पिछले वर्षों से की जाए तो बेहतर ही कहा जा सकता है। पिछले सात वर्षों में प्रतापगढ़ का परिणाम बेहतर ही रहा है। जिले में अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम गत वर्ष 68.32 प्रतिशत रहा था, जो इस वर्ष 69.86 प्रतिशत है। यानी 1. 54 प्रतिशत अधिक ही रहा है।

राज्य में स्थिति खराब
जिले में बारहवीं व दसवीं बोर्ड के परिणम में राज्य स्तर पर जिले की स्थिति खराब ही रही है। बारहवीं बोर्ड के तीनों संकायों में जहां 31 व 32 वां स्थान रहा है, वहीं दसवीं बोर्ड में तो यह 33 वें स्थान पर पहुंच गया है।

---------
बॉक्स में ...
बारहवीं बोर्ड में इस प्रकार रहा इस वर्ष प्रतापगढ़ का परिणाम

संकाय प्रतिशत राज्य में स्थान
वाणिज्य 81.87 32
विज्ञान 75.65 32
कला 86.16 31
-----------------------------------

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.