Breaking News
recent

किसी भी इमरजेंसी में तत्काल मिले फ्लाइट, ना जानें कब पूरा होगा किशनगढ़ एयरपोर्ट से नियमित फ्लाइट का सपना

मदनगंज-किशनगढ़. किशनगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली और मुम्बई जैसे मेट्रो शहरों के एयरपोर्ट के बीच नियमित फ्लाइट न केवल यात्रियों के लिए बल्कि इमरजेंसी सेवा के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसे में अब एयरपोर्ट से नियमित हवाई सेवा शुरू होना बहुत जरूरी है। 264 करोड़ से अधिक की राशि खर्च करने के बाद भी यह एयरपोर्ट यहां के बाशिंदों और बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए अनुपयोगी साबित हो रहा है। हर किसी को यहां से दिल्ली और मुम्बई के बीच फ्लाइट शुरू होने का इंतजार है। आखिर अजमेर जिले के बाशिंदों को यहां से नियमित हवाई सेवा का और कितना इंतजार करना पड़ेगा। इसके लिए अब आम आदमी और सामाजिक संगठनों को भी आगे आना होगा और जल्द हवाई सेवा शुरू करने के लिए आवाज मुखर करनी होगी।


लम्बी यात्रा से मिले राहत

जब एयरपोर्ट बन गया है तो सरकार आखिर क्यों यहां से फ्लाइट शुरू होने की प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ा रही है। नियमित फ्लाइट की सुविधा हो तो लोगों के पैसा और समय की बचत हो। साथ ही लम्बी यात्रा से भी मानसिक परेशानी से राहत मिले।
उमा अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता।

 

सरकार को देना होगा ध्यान
अब जल्द ही एयरपोर्ट से नियमित फ्लाइट शुरू होनी चाहिए। इमरजेंसी या तत्काल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। सभी को हवाई सेवा शुरू होने का इंतजार है। न जाने कब सरकार इस पर अमल करेगी।

कविता अमरवानी, सामाजिक कार्यकर्ता। कार्यकर्ता।

 

KISHANGARH AIRPORT ISSUE :नहीं उड़ी अब तक नियमित फ्लाइट ,जब नहीं चलेगी फ्लाइट तो कैसे होगा पर्यटन व चिकित्सा विकास

 

patrika sting : इतने हादसों के बाद भी नहीं सुधरे हालात , शहर में खुलेआम चल रहा अवैध गैस रिफलिंग का गोरखधंधा

 

patrika sting :पीनी है तो लो यहां तो इतने ही लगेंगे, धड़ल्ले से आबकारी विभाग की नाक के नीचे हो रहा ये काम



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.