Breaking News
recent

अपराधी को पेशी पर ला रही पुलिस बस से भिड़ी बाइक, तीन घायल

सादुलपुर.

 

हरियाणा व राजस्थान के हार्डकोर अपराधी को पेशी पर सादुलपुर ला रही पुलिस की बस से बाइक टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने राजकीय रैफरल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय परिसर में घुसकर हिस्ट्री शीटर अजय जैतपुरा की हत्या के आरोपी मिंटू मोडासिया को कड़ी सुरक्षा के बीच श्रीगंगानगर से सादुलपुर कोर्ट में पेशी पर लाया जा रहा था। जैसे ही पुलिस बस न्यांगली गांव के पास पहुंची तो एक बाइक बस से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार अजीत प्रजापत निवासी चहड़कलां हरियाणा, मांगेराम प्रजापत व सतवीर प्रजापत निवासी खुड्डी गंभीर घायल हो गए। जिन्हें साथ चल रही पुलिस की गाड़ी से कस्बे के राजकीय रैफरल अस्पताल लाकर भर्ती करवाया गया। समाचार लिखे जाने तक तीनों घायलों का उपचार जारी था।

 

दुकान मालिक को भेजा जेल

 

सालासर. उचित मूल्य दुकान संचालक को राशन की कालाबाजारी के मामले में सुजानगढ़ न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। निकटवर्ती गांव भांगीवाद में उचित मूल्य की दुकान व साण्डन गांव में अस्थाई दुकान संचालक भांगीवाद निवासी हरिप्रसाद मेघवाल के खिलाफ इस वर्ष नौ मार्च को प्रवर्तक अधिकारी अनामिका चौधरी ने सालासर थाने में कालाबाजारी को लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस पर पुलिस ने शुक्रवार सुबह आरोपी हरिप्रसाद मेघवाल को भांगीवाद से गिरफ्तार कर सुजानगढ़ न्यायालय में पेश किया जहां से उसे रतनगढ़ जेल भेजने के आदेश दिए गए।

 

शराब बेचते हुए एक को दबोचा

 

बीदासर. पुलिस ने अवैध देशी शराब बेचते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी ईश्वरानन्द शर्मा ने बताया कि गुरुवार रात मुखबिर की सूचना पर दूंकर रोड पर पुलिस पहुंची। वहां थाना के एचसी गिरधारी सिंह ने देशी शराब बेचते हुए बीदासर निवासी रतनाराम मेघवाल को गिरफ्तार कर देशी शराब के ३७ पव्वे जब्त किए हैं। शुक्रवार को रतनाराम को सुजानगढ़ न्यायालय में पेश करने पर जमानत पर रिहा कर दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.