Breaking News
recent

कूलर हटाकर खिड़की से घुसे चोर, नकदी व जेवरात साफ

भण्डाना. दौसा सदर थाना इलाके के भण्डाना गांव में सोमवार रात को चोर एक मकान के कमरों का ताला तोड़ कर साढ़े 53 हजार रुपए नकद एवं महिला के जेवरात पार कर ले गए। भण्डाना निवासी रेवड़मल पुत्र सदासुख गुर्जर ने बताया कि बीती रात को परिवार के सभी सदस्य मकान के बाहर सो रहे थे।

मंगलवार सुबह उनकी नींद खुली तो कमरे में अन्दर रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ दिखाई दिया। अलमारी को देखा तो उसमें रखे उनकी पुत्रवधु का मंगलसूत्र, सोने का टीका, नथ, पायजेब की जोड़ी एवं अन्य जेवरात एवं 53 हजार 500 रुपए गाय मिले।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी। पीडि़त ने बताया कि उन्होंने पशुओं के लिए चद्दर चढ़वाने के लिए यह राशि रख रखी थी। इस मौके पर दिनेश भण्डाना, गल्लू गुर्जर, भरत गुर्जर, शम्भू सैनी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

ढाणी में भी चोरी का प्रयासचोरों ने रेलवेस्टेशन के समीप की ढाणी में भी सोमवार रात करीब 2 बजे चोरों ने रंगलाल गुर्जर के मकान मेें घुस कर चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन एनवक्त पर जाग होने से चोर अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में कामयाब हो गए। रंगलाल ने बताया कि रात करीब 2 बजे दो जने आए और उनके मकान में प्रवेश करने का प्रयास किया, उन्होंने हल्ला मचाया तो वे अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में कामयाब हो गए।

अधिवक्ता से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

बांदीकुई. थाना पुलिस ने अधिवक्ता के साथ लूट एवं मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपित को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी कर्णसिंह राठौड़ ने बताया कि अधिवक्ता शिम्भूदयाल मीणा निवासी धनावड़ ने 26 मार्च 2017 को मामला दर्ज कराया था कि वह बांदीकुई से अपने गांव धनावड़ लौट रहे थे कि पीचूपाड़ा खुर्द के समीप दो युवकों ने लिफ्ट लेकर रुकवा लिया।

जहां से अधिवक्ता की बाइक पर दोनों ही बैठकर कुछ ही दूरी पर पहुंचे कि बंदूकनुमा हथियार उनके सिर पर लगा दिया। आरोपी मारपीट कर नकदी एवं मोबाइल छीन ले गए। इस मामले में भूपेन्द्र उर्फ भोपा निवासी मोराड़ी को गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश करने पर जेल भेज दिया।

कूलर हटाकर खिड़की से घुसे चोर, नकदी व जेवरात साफ

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.