Breaking News
recent

'काला' का नया ट्रेलर रिलीज, एक्शन और रोमांस के धमाकेदार अंदाज में दिखे रजनीकांत

बॉलीवुड और टॉलीवुड में जबरदस्त एक्टिंग के लिए मशहूर सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'काला' का नया ट्रेलर सोमवार को रिलीज हो गया। रजनीकांत के फैन्स के लिए खुशखबरी है कि इसे तमिल और हिंदी में रिलीज किया गया है। ट्रेलर से ही इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन होने का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस फिल्म में नाना पाटेकर एक पॉलिटिशियन के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं उनका रोल मूवी में निगेटिव है।

नाना से लड़ते नजर आएंगे रजनी:
बता दें कि फिल्म में रजनीकांत का नाम काला है। वहीं वह विलन बने नाना पाटेकर से जमीन को लेकर लड़ते नजर आने वाले हैं। नाना पाटेकर और रजनीकांत के अलावा मूवी में हुमा कुरैशी भी नजर आने वाली हैं। हुमा, रजनी की गर्लफ्रेंड का रोल निभा रही है। वहीं इनके फैन्स पहली बाद दोनों को पर्दे पर रोमांस करते देखेंगे।

 

इस दिन होगी रिलीज:
रजनी की फिल्म 'काला' 7 जून को रिलीज होगी। इसे धनुष की Wunderbar Films ने प्रोड्यूस किया है। वहीं इसमें संगीत दिया है संतोष नारायणन ने। बता दें कि 'काला' के ऑडियो लॉन्च के दौरान रजनीकांत ने कहा था, 'काला एक पॉलिटिकल फिल्म नहीं है। बल्कि ये एक कॉमर्शियल फिल्म है, जिसमें पॉलिटिक्स भी दिखाया गया है।'

ट्विटर ने लॉन्च किया खास इमोजी:
सोमवार को 'काला' के लिए ट्विटर ने एक खास इमोजी लॉन्च किया है। यूजर्स हैशटैग काला ट्वीट कर खास तौर से डिजाइन किया गया इमोजी पा सकते हैं। ट्वीट में हैशटैग के बगल में दिखाई देने वाला इमोजी फिल्म में रजनीकांत के किरदार से प्रेरित है। ये इमोजी सिर्फ 10 जून तक एक्टिव रहेगा। वहीं Wunderbar Films कार्यकारी निर्माता व चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर एस विनोद ने कहा, 'रजनीकांत भारत के सबसे बड़े महानायक हैं और हम इस इमोजी के लॉन्च को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस शानदार इमोजी के लिए हम ट्विटर के आभारी हैं और हमें भरोसा है कि उनके प्रशंसक जरूर इसे पसंद करेंगे।'

 

'काला' ट्विटर पर सबसे चर्चित फिल्म बनी:
आपको बता दें कि ये फिल्म रिलीज होने से पहले ही काफी चर्चा में आ गई है। इस फिल्म को लेकर ट्विटर इंडिया की (एंटरटेनमेंट हेड पार्टनरशिप) केया माधवानी सिंह ने कहा, 'फिल्म लॉन्च होने से पहले ही 20 लाख से ज्यादा ट्वीट्स साथ 'काला' ट्विटर पर सबसे अधिक चर्चित फिल्म बन गई है। वहीं इमोजी के चलते उनके फैन्स काफी खुश नजर आ रहे हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.