Breaking News
recent

शासन सचिव के आदेश की नहीं हो रही पालना

बसवा. कस्बे में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नाम लिखने को लेकर एक माह पूर्व उप शासन सचिव के दिए आदेशों की आज तक विद्यालय प्रशासन ने पालना नहीं हो सकी। इसको लेकर युवा मंच व कस्बे के लोगों ने विरोध
प्रकट किया।

 

युवा मंच के आर्यन शर्मा, अंकुल गुप्ता ने बताया की विद्यालय का नाम हेमंत जैन पर लिखने के लिए विद्यालय प्रशासन ने पुराने नाम को हटा दिया था। इस पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया स्कूल पर नाम नहीं लिखने दिया गयाथा। स्थानीय विधायक अल्का सिंह ने एक माह पूर्व उप शासन सचिव आरएस झालानी से स्कूल का पुराना नाम लिखवाने के आदेश करवा दिए थे, लेकिन एक माह बाद भी स्कूल प्रशासन ने सचिव के आदेशों की पालना नहीं की। ग्रामीण गोकुल मीणा ने कहा की कस्बे में सीनियर तक केवल एक सरकारी विद्यालय है, लेकिन विद्यालय का कोई नाम नहीं लिखा हुआ है। कई बार विद्यालय प्रशासन को नाम लिखवानें के लिए अवगत करा दिया, लेकिन विद्यालय प्रशासन ने आज तक नाम नहीं लिखवाया ।


इसको लेकर लोगों ने विद्यालय के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया । इस मौके पर सुरेश सैनी, नारायण सैनी, विष्णु सोनी, रमेश जोगी, हरिओम शर्मा बबलू सोनी, संतोष सोनी आदि लोग मौजूद थे। प्रधानाचार्य राजेन्द्र बैरवा ने बताया की विद्यालय पर नाम लिखवाने के आदेश मिल गया, एक दो दिन में नाम लिखवा दिया जाएगा।

 


तीन जनों को कारावास
अवैध रूप से शराब बेचने का मामल

लालसोट. शहर के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट न्यायालय क्रम दो ने अवैध रूप से शराब बेचने के एक मामले के तीन आरोपितों को तीन-तीन साल के साधारण कारावास व २०-२० हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामले के अभियोजन अधिकारी समर्थलाल बैरवा ने बताया कि करीब तेरह साल पूर्व तत्कालीन एसएचओ जयशंकर बडग़ुर्जर द्वारा रामधन गुर्जर निवासी किशोरपुरा, पप्पू खां निवासी मंडावरी एवं रमेशचंद खटीक निवासी मंडावरी के खिलाफ अवैध रूप से देशी शराब बेचने का मामला दर्ज कराया था।

 


अनशन पर बैठे
महुवा. कस्बे स्थित बोहरा धर्मशाला के सामने गुरुवार को घरेलू गैस के दामों में वृद्धि व किसानों का सम्पूर्ण ऋण माफी को लेकर राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आसिफ महुवा व युवा नेता अजय बोहरा एक दिवसीय अनशन पर बैठे। बोहरा ने कहा वर्तमान सरकार जनता व किसान विरोधी सरकार है। पेट्रोल डीजल और गैसों के दाम आसमान पर है। किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ नहीं किया जा रहा। किसानों के फसलों के सही दाम नही मिल रहे हंै। किसानों का कर्जा पूरा माफ किया जाए। इस दौरान पीसीसी सदस्य रामनिवास गोयल, मण्डावर ब्लॉक अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, गुलाब झौंपडीन, जिला परिषद सदस्य रोशन हवलदार, सादिक सैफी, नवीन तिवाड़ी, महेश आचार्य, भंवर सिंह, गोवर्धन सैनी आदि मौजूद थे।

 


तबीयत बिगडऩे से मौत
दौसा. मेहंदीपुरबालाजी से दर्शन कर चित्तौड़ गढ़ जा रहे यात्रियों की जत्थे में शामिल एक महिला की गुरुवार को तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई। मृतका अर्जुबों का बास निवासी ज्ञान्यादेवी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.