आमजन को स्वच्छता एवं जल संरक्षण की दिलाई शपथ
प्रतापगढ़. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फील्ड आउटरीच ब्यूरो डूंगरपुर की ओर से केन्द्र सरकार के चार साल में जन कल्याण के लिए उठाए गए कदमों को अटल सेवा केन्द्र थड़ा में फोटो प्रदर्शनी, चलचित्र, मौखिक सन्देश, विचार गोष्ठी के माध्यम से ग्रामीणजनों को बताया गया। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी डूंगरपुर एसएल सालवी ने बताया कि इस अवसर पर ग्रामीणों को जल संरक्षण, आगामी 21 जून को योग दिवस पर योगाभ्यास करने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुद्रा लोन, उज्ज्वला गैस योजना, प्रधानमंत्री मातृृत्व लाभ योजना, स्वच्छ भारत अभियान आदि की जानकारी दी। साथ ही उपस्थित ग्रामीणजनों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई।
==========================================
नगरपरिषद ही करेगा एनएच के नालों की सफाई
-जिला कलक्टर ने दिए नालों की सफाई के निर्देश
प्रतापगढ़. आखिर प्रतापगढ़ शहर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 113 स्थित नालों की सफाई का पेच सुलझ ही गया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और नगरपरिषद के बीच नालों के सफाई को लेकर पशोपेश का पटाक्षेप करते हुए जिला कलक्टर भंवरलाल मेहरा ने नगरपरिषद को इन नालों की सफाई के लिए निर्देश दिए हैं। जिसके बाद नगरपरिषद की ओर से इन नालों की सफाई का कार्य शुरू किया गया।
यह था मामला
राष्ट्रीय राजमार्ग 113 पर करीब तीन वर्ष पूर्व मार्ग के निर्माण के साथ ही किनारों पर नालों का निर्माण किया गया था। तब से इनकी सफाई नहीं हो रही थी। जिसके चलते अब ये नाले जाम होने लगे थे और लोगों को इनसे परेशानी हो रही थी। ऐसे में लोग इनकी सफाई की मांग कर रहे थे लेकिन नगरपरिषद और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सफाई कार्य एक दूसरे पर ढोल रहे थे। ऐसे में सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
पत्रिका ने उठाया था मुद्दा
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाए गए नालों की सफाई नहीं होने और नालों के जाम होने के चलते आ रही समस्या को राजस्थान पत्रिका ने 15 जून के अंक में ‘दो पांटों के बीच फंसी नालों की सफाई’ शीर्षक से प्रमुखता से उठाया था। जिसमें बताया गया था कि किस तरह राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और नगरपरिषद नालों की सफाई के कार्य को एक-दूसरे पर ढोल रही है और इसके चलते नालों की सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के कुछ लोगों ने जिला कलक्टर से मिलकर इस समस्या से अवगत कराया। इसके बाद प्रशासन ने इसे गम्भीरता से लेते हुए नगरपरिषद को नालों की सफाई के निर्देश दिए।
हाई स्कूल रोड पर हुई सफाई
जिला कलक्टर के निर्देश के बाद नगरपरिषद की सफाईकर्मियों की टीम हाईस्कूल रोड पर पहुंची और नालों की सफाई का कार्य शुरू किया। इस दौरान नालों की सफाई कर जाम नालों को खोला गया।
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::





No comments:
Post a Comment