Breaking News
recent

डाक सेवकों की हड़ताल,ग्रामीणों के खत अटके

चौहटन. अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ इकाई चौहटन के ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल नवें दिन भी जारी रही। जिला अध्यक्ष रामचन्द्र गोरा ने बताया कि कमलेश चन्द्रा कमेटी की रिपोर्ट व सातवां वेतन आयोग लागू करने को लेकर 22 मई से देशव्यापी हड़ताल जारी है। इसमें उपडाकघर चौहटन के 43 शाखा डाकघरों के सैकड़ों ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। प्रवक्ता बोहरीदास दईया ने बताया कि लाखों ग्रामीण सुकन्या समृद्धि खाता, प्रधानमन्त्री बीमा योजना, आवृत्ति जमा योजना, सावधि जमा योजना, स्पीड पोस्ट, कोटा ओपन की किताबों का वितरण सहित अत्यावश्यक डाक सेवाएं प्रभावित हुई हैं। धरना प्रदर्शन में अमराराम, राहुल, लीलसिंह, नवलाराम, हरीश, गोरधनराम सहित सेकड़ों ग्रामीण डाक सेवक उपस्थित रहे।

हड़ताल के चलते प्रभावित हो रही डाक

सिणधरी .ग्रामीण डाक सेवकों ने मंगलवार को आठवें दिन भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल जारी रखी। ग्रामीण डाक सेवक कमलेश चन्द्रा कमेटी की रिपोर्ट व सातवां वेतन आयोग लागू करवाने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में गत एक सप्ताह से डाक वितरण नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अघोषित बिजली कटौती से आमजन परेशान

शिव . उपखंड मुख्यालय सहित आस-पास के गांव व ढाणियों में बुधवार को अघोषित बिजली कटौती से आमजन व दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यापारियों का कहना है कि बुधवार सुबह से ही बिजली आपूर्ति लडख़ड़ा गई। पूरे दिन बिजली का आना-जाना लगा रहा। इससे लोगों के कई कार्य प्रभावित हुए। वहीं गर्मी के मद्देनजर घरों में बुजुर्गों व छोटे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता का कहना है कि गडरारोड तिराहे के पास बिजली लाइन फॉल्ट का कार्य जारी होने के कारण बिजली कटौती की गई।

युवाओं के लिए जरूरी कम्प्यूटर का ज्ञान

शिव . भियाड़ स्थित राआउमावि में स्काउट व गाइड के स्थानीय संघ के तत्वाधान में आयोजित ग्रीष्मावकाश अभिरुचि एवं लघु उद्योग प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गुलाबसिंह राठौड़ ने अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि वर्तमान युग कंप्यूटर का है, इसलिए युवाओं को इसका ज्ञान होना अति आवश्यक है। इससे अपना भविष्य सुरक्षित रख सकते हैं। शिविर संचालक नारायणराम, पबूप्रकाश, नखतमल, चंपालाल सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.