गीजगढ़.
कस्बे के अटल सेवा केन्द्र पर गुरुवार को न्याय आपके द्वार शिविर में दिनभर हंगामे का दौर बना रहा। सुबह दस बजे से शुरू हुए शिविर में सिकराय एसडीएम अशोककुमार त्यागी के एक बजे आने से ग्रामीणों को समस्याओं का हल कराने के लिए इन्तजार कराना पड़ा। शिविर में पहुंचे मुंडेत्या ढाणी के ग्रामीणों ने हल्का पटवारी को जमकर खरी-खोटी सुनाई और भूमि को किसी अन्य के नाम कर बैंक से केसीसी बनवाने की शिकायत उपखण्ड अधिकारी को कर कार्रवाई की मांग की।
रामोतार शर्मा, जगदीश प्रसाद मुंडेत्या ने बताया किसी कार्य के लिए भूमि की जमाबंदी की नकल निकलवाई तो उनकी जमीन की रजिस्ट्री किसी अन्य के नाम से देखकर दंग रह गए। इस पर पीडि़त परिवार ने हंगामा खड़ा कर दिया। मामला बिगड़ता देख भाजपा जिला मंत्री प्रहलाद शास्त्री ने मामले को शांत करवाया। लोगों ने एसडीओ से शौचालय का भुगतान दिलाने, खाद्य सुरक्षा सूची में नाम जुड़वाने, नियमित राशन सामग्री दिलाने की मांग भी की। कार्यक्रम में गैस एजेन्सी की ओर से नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए।उपखंड अधिकारी अशोक कुमार त्यागी ने ग्रामीणों की समस्या सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया। शिविर में सरपंच गिर्राजप्रसाद सैनी, सचिव रामोतार गुर्जर, नायब प्रेमराज, बैंक शाखा प्रबंधक शम्भूदयाल मीना, विश्राम सैनी, मंगलराम मीणा सहित अन्य विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
बिजली कटौती से लोग परेशान
बसवा. कस्बे एवं आसपास के इलाके में प्रतिदिन रात के समय हो रही बिजली कटौती लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय मानाधिकार संगठन के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने बताया कि प्रदिन हो रही बिजली कटौती से आमजन परेशान है।लधु उधोग धंधे चौपट हो रहे हैं। गर्मी में लोगों के पंखे-कूलर नहीं चलने से पसीने में तरबतर रहते हैं। निगम अधिकारियों फोन करते हैं तो, वे कॉल रिसीव नहीं करते हैं। इससे लोगों में रोष व्याप्त है।
धुआं के प्रदूषण से निजात दिलाने की मांग
दौसा. शहर के वार्डनम्बर 12 तिरुपति नगर के लोगों ने वायु प्रदूषण से निजात दिलाने की मांग की है। कॉलोनी निवासी राजेश, सुनीता, प्रेम, लक्ष्मीनारायण मीना ने बताया कि मिट्टी के सकोरे बनाने वाले हाव से काफी मात्रा में धुंआ निकलता है। इससे बीमारी उत्पन्न होने का खतरा बना रहता है। इसके लिए नगरपरिषद को भी अवगत करा दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।





No comments:
Post a Comment