एडमिन रहे सतर्क ग्रुप में आपत्तिजनक टिपण्णी पर खुद भी फंस सकते है बूंदी. सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी करके माहौल खराब करने वालों को लेकर अब जिले की पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने ऐसे लोगों की धरपकड़ भी शुरू कर दी जो सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर लोगों की धार्मिक भावना भडक़ाना चाह रहे हैं।
पुलिस ने अब निर्णय किया है कि सोशल मीडिया पर बना रखे ग्रुप के एडमिन भी उतने ही जिम्मेदार होंगे जितना पोस्ट करने वाला है। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिले में आए दिन ऐसे मामले सामने आने लगे हैं जिनमें धार्मिक भावना को लेकर सोशल मीडिया पर की जा रही टिप्पणी से माहौल खराब होने की नौबत बन रही है।
कई समाजकंटक इसे मजाक के रूप में लेकर ऐसा कर रहे हैं। कई अपनी पहचान छिपाकर भी ऐसा कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक योगेश यादव से मिले निर्देशों के बाद सभी थानों की पुलिस ने इस पर काम शुरू कर दिया। शहर और कस्बों में सोशल मीडिया के ऐसे ग्रुप खंलागे जा रहे हैं जिनमें लोग धार्मिक भावना आहत करने वाली टिप्पणी कर रहे हैं।
इन थाना इलाकों में हो चुका बवाल
सोशल मीडिया कमोबेश समूचे जिले में मुसीबत बन चुका। पुलिस बूंदी कोतवाली थाना, नैनवां, डाबी, बूंदी सदर, हिण्डोली व तालेड़ा इलाके में ऐसे लोगों की गिरफ्तारी भी कर चुकी।पुरानी पोस्ट पर शिकायत की तो खैर नहीं
पुलिस सोशल मीडिया पर पुरानी पोस्ट को लेकर शिकायत करने वालों के खिलाफ भी मामले दर्ज करेंगी।
यहां पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर पूर्व में की गई पोस्टों पर कार्रवाई की गई है। कुछ पर राज्य स्तर पर कार्रवाई चल रही है, बावजूद कुछ लोग इन्हें तूल देने के लिए इस्तगासे पेश कर रहे हैं। ऐसे में अब एक वर्ष पुरानी टिप्पणी को लेकर शिकायत करने वालों पर भी मामला दर्ज किया जाएगा।
पुरानी पोस्ट पर शिकायत की तो खैर नहीं
पुलिस सोशल मीडिया पर पुरानी पोस्ट को लेकर शिकायत करने वालों के खिलाफ भी मामले दर्ज करेंगी। यहां पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर पूर्व में की गई पोस्टों पर कार्रवाई की गई है। कुछ पर राज्य स्तर पर कार्रवाई चल रही है, बावजूद कुछ लोग इन्हें तूल देने के लिए इस्तगासे पेश कर रहे हैं। ऐसे में अब एक वर्ष पुरानी टिप्पणी को लेकर शिकायत करने वालों पर भी मामला दर्ज किया जाएगा।
तीन युवक गिरफ्तार
दर थाना पुलिस ने सोमवार को गुढ़ानाथावतान के तीन युवकों को गिरफ्तार किया जिन्होंने ऐसी ही सोशल मीडिया पर टिप्पणी की। पुलिस ने हिमांशु शर्मा, दिनेश मीणा व मंथन को पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक से मिले निर्देशों के बाद सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वालों की धरपकड़ शुरू कर दी। अब सोशल मीडिया के ग्रुप एडमिन भी पकड़े जाएंगे। साथ ही ऐसे मामलों को तूल दे रहे लोगों को भी पकड़ेंगे।
रमेश तिवाड़ी, थानाधिकारी, कोतवाली, बूंदी





No comments:
Post a Comment