Breaking News
recent

शिक्षकों ने सीखा योग

प्रतापगढ़.अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में आयुष विभाग एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में जिले में आयोजित किए जा रहे योग शिविरो के तहत शिक्षक भी पूरे उत्साह से योग सीख रहे हैं। पीपलखूंट स्थित राजकीय छात्रावास में शिक्षकों के प्रशिक्षण शिविर में हरिद्वार के देव संस्कृति विश्वविद्यालय के योग विशेषज्ञ नन्दप्रकाश ने जिले के शिक्षकों को योगाभ्यास करवाया। शिविर में योग संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमे शिक्षकों ने योग पर चर्चा करते हुए योग की बारीकियों को जाना। शिविर प्रभारी अशोक गौड़ व रुकमल ने कार्यक्रम का संचालन किया।

प्रतापगढ़ के लोगों को किससे मिलने लगी हल्की राहत, क्या बढ़ी परेशानी, देखें पूरी खबर
=========================================
गिर रहा तापमान, गर्मी से हल्की राहत
-अधिकतम तापमान 39 तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब
प्रतापगढ़. लम्बे समय से गर्मी की मार झेल रहे जिले में पिछले दो-तीन दिनों से गर्मी का असर कुछ कम देखा जा रहा है। जिसके चलते लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिल रही है। जिले में पिछले दो तीन दिनों से तापमापी का पारा गिर रहा है। रविवार को भी अधिकतम तापमान 39 तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके चलते तपिश कुछ कम रही।

आखिर तालाबों में सुबह-सुबह क्यों पहुंचे सरपंच और वार्डपंच...
बादलों ने बढ़ाई उमस
जिले में तापमान में तो कुछ गिरावट देखी जा रही है जिसके चलते गर्मी से राहत मिल रही है लेकिन हल्के बादलों के चलते उमस बढ़ी हुई है। शहर सहित जिलेभर में सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही। जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत रही लेकिन उमस की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
47 तक पहुंच गया था तापमान
जिले में पिछले दिनों लोगों को जोरदार गर्मी का सामना करना पड़ा था। अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया था वहीं 45-46 डिग्री तापमान तो रोजाना ही बना हुआ था। ऐसे में सूरज मानो आग उगल रहा था जिसने लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त कर रखा था। ऐसे में तापमान में गिरावट से लोगों ने काफी राहत की सांस ली है।
और गिरावट की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी तापमान में गिरावट रहने की ही संभावना है। आने वाले सप्ताह में अधिकतम तापमान 37 से 39 और न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दौरान बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.