मुंबई। आज सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन की शुरूआत में सपाट स्तर पर खलुा लेकिन दिनभर के कारोबार के दौरान मुनाफावसूली के दबाव से शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिला । 30 शेयरों वाला बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 95.12 अंकों की गिरावट के साथ 35,227.26 पर और निफ्टी 39.95 अंकों की गिरावट के साथ 10,696.20 पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। मिडकैप सूचकांक 161.30 अंकों की गिरावट के साथ 15,852.51 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 270.49 अंकों की गिरावट के साथ 16,978.96 पर बंद हुए।
दिनभर ऐसी रही सेंसेक्स-निफ्टी की चाल
बाॅम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 51.6 अंकों की तेजी के साथ 35,373.98 पर खुला और 95.12 अंकों या 0.27 फीसदी गिरावट के साथ 35,227.26 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,438.22 के ऊपरी और 35,177.35 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 2.3 अंकों की तेजी के साथ 10,738.45 पर खुला और 39.95 अंकों या 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 10,696.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,764.75 के ऊपरी और 10,681.50 के निचले स्तर को छुआ।
इन सेक्टर्स में रही तेजी
बीएसई के 19 में से तीन सेक्टरों में तेजी रहीए जिसमें वाहन (0.67 फीसदी), दूरसंचार (0.43 फीसदी) और ऊर्जा (0.18 फीसदी) शामिल रहे। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे बिजली (1.89 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (1.69 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.26 फीसदी), रियल्टी (1.07 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.94 फीसदी)।
ये भी पढ़ें -जीएसटी कलेक्शन में मोदी सरकार को झटका, मई माह में नहीं छू पार्इ एक लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा
बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली
आज के कारोबार में बैंकिंग शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। इस वजह से बैंक निफ्टी 1.06 फीसदी गिरकर 26,671.40 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि आज आॅटो और फार्मा शेयरों में बढ़त देखने को मिली और ये कारोबार के अंत में हरे निशान पर बंद हुए। आॅटो इंडेक्स में 0.68 फीसदी और फार्मा इंडेक्स में 0.05 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुए ।





No comments:
Post a Comment