Breaking News
recent

प्रतिभाओं का किया सम्मान

प्रतापगढ़ निकटवर्ती रोकडिया हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को कुमावत समाज की ओर से आयोजित समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।जिसमें प्रतापगढ़, मंदसौर, रतलाम, नीमच, चित्तौडगढ़़ जिले से समाज के लोगों ने भाग लिया।कक्षा 5, 8 , 9, 10, 11, 12 में प्रथम श्रेणी लाने वाले बालक-बालिकाओं को सम्मानित किया गया। शिक्षा जगत में आगे बढऩे एवं बगुले की तरह लक्ष्य बनाकर नजर गड़ाकर आगे बढऩे का मार्गदर्शन दिया गया। कुमावत समाज के सामाजिक ढांचे एवं संगठन के बारे में रोजगार के बारे में एवं कृषि के साथ-साथ अन्य सहायक उद्योग धंधों के बारे में एवं समाज को संगठन एवं उसका प्रदर्शन समय-समय पर करने के लिए आह्वान किया गया। जिसमें छात्र शक्ति, युवा शक्ति का उपयोग करते हुए एवं बुजुर्गों के मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया।समाज के युवा अध्यक्ष मोहन कुमावत ने बताया कि इस मौके पर प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।मुख्य अतिथि कुमावत समाज के जिला अध्यक्ष भंवरलाल कुमावत थे। मीडिया प्रभारी प्रकाश कुमावत ने बताया कि अध्यक्षता बगदीराम कुमावत ने की। इस मौके पर ईश्वर कुमावत, अशोक कुमावत, बालाराम, दशरथ, नंदलाल, आनंद, गोवर्धन, गोपाल, घनश्या, प्रकाश, गोपाल आदि मौजूद थे।
=================================================
नव पीढ़ी को शिक्षा के साथ संस्कार दें-स्वामी पुण्यदेव
करजू. आज का बालक मशीन की तरह होता जा रहा है। उसमें संवेदनाएं व संस्कारों का अभाव है। मैकाले की शिक्षा पद्धति केवल पैसा कमाने की मशीन बना रही है। हमें नव पीढ़ी को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी देना चाहिए। यह विचार पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के योग प्रचारक प्रकल्प के मुख्य केन्द्रीय प्रभारी स्वामी पुण्यदेव ने छोटीसादड़ी के बंबोरा व हड़मतिया जागीर गांव में योग एवं आरोग्य सभाओं में व्यक्त किए। स्वामी ने कहा कि मैकाले की शिक्षा पद्धति के बजाय हमारे देश की स्वदेशी संस्कारमय शिक्षा पद्धति को लागू किया जाना चाहिए। योग हमें रोगों से मुक्ति के साथ दिव्य जीवन भी प्रदान करता है। योग आत्मा से परमात्मा को जोड़ कर जीवन मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है। नरेश जणवा ने बताया कि पुण्यदेव स्वामी का बंबोरा में अखिल भारतीय धाकड़ महासभा के जिला अध्यक्ष गोविन्द धाकड़, रामेश्वरलाल, विनोद व जिला योग प्रचारक कंवरलाल धाकड़ ने साफा और शाल ओढ़ा कर स्वागत किया।
हड़मतिया जागीर में जिला योग प्रचारक भेरुलाल धाकड़ व ग्राम वासियों ने अभिनंदन किया। स्वामी ने राजस्थान प्रवास के दौरान चित्तौडगढ़़ दुर्ग का भ्रमण भी किया और इसके इतिहास के बारे में जानकारी ली। हड़मतिया जागीर के हनुमान मंदिर परिसर में चर्चाकी।
स्वागत में गोपाल, बाबूलाल, महादेव, रामनिवास, दशरथ, शौकीन, सुरेश, दिनेश, पुष्कर, निर्भयराम, सुनिधि धाकड़, बगदीराम, प्रहलाद, महेश जणवा सहित सभी ने माल्यार्पण करके स्वामी का आशीर्वाद लिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.