Breaking News
recent

बिट कॉइन-क्रिप्टो करेंसी की आड़ में पौंची स्कीम चलाकर फंसाया था लोगों को, अब हुए एजेंटों के ऐसे हाल

 

उदयपुर . बिट कॉइन की आड़ में पौंची स्कीम चलाकर चेन सिस्टम में लोगों को फांसने वाले एजेंट भी लाखों कमाने के फेर में अंतिम दांव में सब कुछ गंवा बैठे हैं। खुद के डूबत पैसों को निकालने व छोटे निवेशकों को जवाब देने में उनकी भी हालत पतली हो गई है। अब वे लोग भी पूरे लाभांश लेने के फेर में परेशान कर रहे हैं। एजेंट व निवेशक अभी वकीलों व पुलिस अधिकारियों से सम्पर्क कर एफआईआर दर्ज करवाने की जुगत में लगे हैं।

 


राजस्थान पत्रिका के 31 मई के अंक में ‘क्रिप्टो करेंसी...करोड़पति बनने की चाह में आए रोड पर, उदयपुर में 8 हजार लोगों के डूबे 15 करोड़’ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद पौंची स्कीम चलाने वालों में खलबली मच गई। इस स्कीम में कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने शुरुआत में पैसा लगाने के बाद डबल कमा लिए। लालच में पडकऱ फिर से डबल कमाने के फेर में पूरी राशि लगा दी।

 

कुछ ऐसे हंै जिन्हें स्कीम के लाभांश के तहत तीन गुना के बजाए डेढ़ से दो गुना पैसा ही मिला। वे बचे लाभांश के लिए भी एजेन्टों को परेशान कर रहे हैं। कुछ लोग ऐसे हैं, जिनके पैसे लगाते ही कंपनी बंद हो गई। कंपनी बंद होने के दौरान ऐसा पैसा लगाने वालों की संख्या काफी है। राजस्थान में उदयपुर, बूंदी, करौली, सवाईमाधोपुर व मध्यप्रदेश के ब्यावरा में ऐसे लोग ज्यादा है, जिनका सीधा-सीधा डूब गया।

 


एजेन्ट भी हुए खाली
स्कीम में एजेंटों ने चेन सिस्टम में जुड़ती गई कड़ी में लाखों कमाए। गिफ्ट व विदेश ट्यूर के बाद संचालकों ने भी उन्हें बोनस के पास एजेंटों को भी पैसा देने का झांसा दिया। एजेन्टों के पैसे लगाते ही कंपनी बंद हो गई। ऐसी स्थिति में एजेन्टों बुरी तरह फंस गए। वे न तो निवेशकों को जवाब दे पा रहे है और न ही अपना पैसा निकाल पा रहे है।

 


चेक व गारंटी देने वाले फंसे
क्रिप्टो करेंसी के इस खेल में राजस्थान में निवेशकों को गारंटी से रिफंड आने का झांसा देते हुए चेक व स्टाम्प थमा दिए गए। कंपनी के डूबत में आते ही निवेशकों ने गारंटर को पकड़ लिया। उनका कहना था कि चेन सिस्टम में जुडऩे से अंक बढऩे के कारण उन्होंने ऐसा किया। कई निवेशकों के पास चेक व स्टाम्प होने से वे अब धमकियां दे रहे हैं।

 

 

युवा डूबे, नहीं बता रहे अभिभावकों को
इस स्कीम में सर्वाधिक युवा डूबे हैं। पैसा लगाने के बाद उन्होंने जब तक खाते में बिट कॉइन में डॉलर आया तब तक मौज शौक पूरा किया। कइयों ने लाभांश तक खर्च कर दिए। मूल रकम डूबते ही अब वे अभिभावकों को बताने से भी कतरा रहे हैं। कई युवा तो ऐसे हैं, जिन्होंने परिजनों, रिश्तेदारों को इस खेल में जोड़ते हुए भारी भरकम निवेश करवा दिया। अब परिवार स्तर पर लड़ाई झगड़े की नौबत आ गई।

 


गुप्त पत्र भी लिखने लगे लोग
खबर प्रकाशन के बाद कई लोगों ने राजस्थान पत्रिका कार्यालय में गुप्त पत्र भी भेजे। पत्र में उन्होंने क्रिप्टो करेंसी के पूरे फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ करते हुए लिखा कि इस खेल में एजेन्टों के अलावा क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी में पूर्व में कई लोगों को डुबाने वाली महिला भी शामिल थी। बताया गया कि इस महिला ने तथाकथित युवकों के यहां आने पर पर चेन सिस्टम में युवाओं को जोडकऱ डुबा दिया। फोन करने पर वे अब कह रहे है हमने किसी तरह की गारंटी नहीं ली थी। हमारे भी लाखों रुपए डूब गए।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.