Breaking News
recent

धार्मिक व पौराणिक कथाओं और गीतों की हरि कीर्तन दंगल में दी गई प्रस्तुति, ऐसा था कई गावों की एकजुट भीड़ का हर्षोल्लास

करौली/खेडलीगुर्जर.
यहां क्यारदा कला में चल रहे तीन दिवसीय हरिकीर्तन दंगल में कई पार्टियों ने भाग लेकर धार्मिक और पौराणिक कथाओं पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी।

 

कीर्तन सुनने के लिए क्यारदा सहित आसपास के गांवों के लोग काफी संख्या में एकत्र हुए। दंगल में महूखास, महूइब्राहिमपुर, पाली, वजीरपुर, खानपुर आदि गांवों की पार्टियों ने अपने रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। महूखास के मेडिया भरत सोलंकी एवं विष्णु सोलंकी तथा महूइब्राहिमपुर के मेडिया दिगंबर सिंह सोलंकी ने लक्ष्मण-मेघनाथ संवाद आदि धार्मिक कथाओं पर आधारित रचनाओं की प्रस्तुति दी। पाली के मेडिया यादराम के साथ खानपुर के मेडिया ने भी अपने रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं से खूब वाहवाही लूटी।

कीर्तन गायन १५ से
ढिंढोरा(हिण्डौनसिटी). नदीकानंगला गांव में जाटव समाज की ओर से १५ व १६ जून को हरिकीर्तन गायन का कार्यक्रम होगा, जिसमें कई गांवों की पार्टियां भाग लेकर कीर्तन प्रस्तुत करेंगी। इस मौके पर लोकदेवता हीरामन बाबा का भंडारा आयोजित होगा, जिसमें समाज के ३६० गांवों के लोगों को बुलाया गया है।

 

धार्मिक आयोजनों से बढ़ता भाईचारा
हिण्डौनसिटी ञ्च पत्रिका. इरनिया ग्राम पंचायत के जहानाबाद गांव में मंगलवार को नाथ जोगी समाज की ओर से नाथ वाणी सत्संग एवं पददंगल का समापन समारोह हुआ, जिसे पूर्व मंत्री भरोसीलाल जाटव, विधायक दर्शनसिंह गुर्जर एवं नगर परिषद के उपसभापति नफीस अहमद ने संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारा बढ़ता है। इसके साथ ही युवा पीढी को धार्मिक और पौराणिक कथाओं के बारे में भी जानकारी मिलती है। नाथ समाज के बाबूलाल योगी ने बताया कि समारोह के दौरान नवयुवक मंडल के पदाधिकारियों ने अतिथियों का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री जाटव ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारा बढ़ता है।

 

पद दंगल भारतीय संस्कृति के अभिन्न हिस्सा हैं। समारोह की अध्यक्षता कर रहे करौली के विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है, जबकि भाजपा सरकार में हर वर्ग दुखी है। नगर परिषद के उपसभापति नफीस अहमद ने कहा कि धर्म सभी को इंसानियत के रास्ते पर चलने की शिक्षा देता है और इस तरह के धार्मिक आयोजनों से युवा पीढ़ी में संस्कारों का विकास होता है। कार्यक्रम से जुड़े शिवराम, शेरसिंह, जयसिंह व जलसिंह ने बताया कि दंगल में आठ पार्टियों ने पद गीतों की प्रस्तुति दी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.