Breaking News
recent

अभय बनेगा शहर अभय होगी कमांड

- शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू
- पचास कैमरे लगे, कुल 522 लगेंगे
झुंझुनूं. अपराधियों की धरपकड़ एवं शहर पर पूरी तरह से नजर रखने के लिए अब शहर में चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाएं जा रहे है। शहर में अभय कमांड योजना के तहत कैमरे लगाने का कार्य शुरू हो गया है। इस काम के पूरा होने के बाद किसी भी वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस की नजर से बच पाना अपराधियों के लिए काफी मुश्किल होगा। ऐसे में शहर में हो बढ़ रहे अपराधों पर भी काफी हद तक अंकुश लग पाएगा। शहर में करीब अब तक 50 कैमरे लग चुके है और कुल 522 सीसीटीवी कैमरे लगने है। जिनको लेकर काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक चौबन्द
शहर में हर कौने पर सीसीटीवी कैमरे लगने से शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो जाएगी। गली-मोहल्लों, चौराहों पर होने वाली हर गतिविधि पर नजर बनी रहेगी। इसके बाद अपराध को अंजाम देने से पहले अपराधी दस बार सोचेगा।

पूरी होगी मॉनिटरिंग
मॉनिटरिंग के लिए रोड दो पर बनने वाले अभय कमांड सेन्टर पर 16 कार्मिक तैनात राउण्ड द क्लॉक तैनात रहेंगे। चार पुलिसकर्मियों को जयपुर में कैमरों के संचालन आदि की ट्रेनिग दी जा चुकी है।सीसीटीवी कैमरों के रख-रखाव का कार्य पांच साल के लिए सीएमएस कम्पनी को दिया गया है।

यह होगा फायदा
आपातकाल मेंं नागरिकों की सहायता, घटना दुर्घटना के स्थान पर एंबुलेंस, पुलिस वैन अथवा फायर ब्रिगेड पहुंचाने में मदद, कानून और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की सहायता, अपराध की इन्वेस्टिगेशन में सहायता, कम समय में आपराधिक गतिविधियों को रोकने, पता लगाने एवं उनसे निपटने में मदद करने, अलर्ट जारी करने वीडियो फुटेज उपलब्ध कराना, शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों, वस्तुओं इत्यादि से जान माल की सुरक्षा, शहर में महत्वपूर्ण स्थानों या जगह जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अन्य स्थानों पर निगरानी रखने और सामान्य गतिविधियों एवं आपातकालीन सहायता के लिए सहायक रहेगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.