Breaking News
recent

ग्रामीणों ने कहा कि हत्या कर शव फैंका ट्रेक पर

सादुलपुर.

 

लगभग दस दिन पहले ट्रेन की चपेट में आने से हुई युवक की मौत मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया। मृतक युवक के परिजन एवं ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाकर थानाधिकारी को लिखित शिकायत देकर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।
मृतक युवक के पिता हरियाणा के गांव हड़ौती तहसील बाढड़ा जिला चरखीदादरी निवासी महेन्द्रसिंह ने गांव के दर्जनों लोगों के साथ थानाधिकारी को लिखित शिकायत देकर बताया कि उसका पुत्र सुनील दो गाडिय़ां रखता था। हड़ौती निवासी सतीश तथा ढ़ाणी भाकरा निवासी सुरेन्द्र के साथ गाड़ी चलाता था। १६ जून की रात उसके पुत्र सुनील उर्फ सोनू की सतीश व सुरेन्द्र तथा होटल के मैनेजर सोमवीर ने उसे शराब पिलाई तथा बाद में हत्या करके सबूत नष्ट करने के इरादे से रेलवे लाइन के पास होटल के पीछे शव को डाल दिया। बताया कि सुनील के शरीर पर ऐसी कोई चोट नहीं, जो रेल के टकराने से लगी हो। शरीर पर जगह-जगह पिटाई के निशान थे। घटना के बाद जब वह मौके पर पहुंचा तो उसे गुमराह कर ट्रेन की टक्कर से मृत्यु होना बताया गया। शिकायत में आरोप लगाया कि उसी रात को सतीश होटल में कैंपर गाड़ी में बीयर लेकर आया था तथा होटल के कमरे में झगड़े के बाद मैनेजर ने उसके पुत्र को बाहर निकाल दिया। बाद में आरोपियों ने हत्या कर शव को रेलवे लाइन के पास सबूत नष्ट करने के लिए डाल दिया। आरोप लगाया कि गाडिय़ों की आपसी रंजिश को लेकर उसके पुत्र की हत्या की गई है। इस संबंध में थानाधिकारी भगवानसहाय मीणा ने बताया कि मामले की जांच करने के बाद हत्या या दुर्घटना, का पता चल सकेगा। इसके बाद ही मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई करेंगे।

 

 

मालसर गांव के बस स्टैंड पर मिला शव

 

सरदारशहर. मालसर गांव के बस स्टैंड के पास मेगा हाइवे पर सोमवार शाम एक व्यक्ति का शव मिला। राहगीरों ने भानीपुरा थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली तो शव की पहचान कस्बे के वार्ड 14 निवासी आसूराम मीणा के नाम से हुई। पुलिस ने शव को कस्बे के सरदारशहर के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
जानकारी के अनुसार आसूराम मीणा हालासर गांव की रोही स्थित अपने खेत गया था। दोपहर 2.00 बजे वापस सरदार से आने के लिए मालसर बस स्टैंड पर रुका वहां पर कीकर के पेड़ के नीचे सो गया। राहगीरों ने सोचा कोई शराबी पड़ा है संभाला नहीं शाम तक ऐसे ही पड़े रहने के बाद यहां से गुजर रहे राहगीर को शंका हुई कि तब पास में जाकर देखा तो उसकी मौत हो गई थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.