- पिछले सप्ताह संभाला पदभार
- एसपी के रूप में रेलवे स्टेशन का पहला दौरा
बुरहानपुर. बुरहानपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रहे मनोज रॉय पिछले सप्ताह ही रेलवे के एसपी बनाए गए। यह पद संभालते ही पहला दौरा उनका एसपी के रूप में बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को हुआ। मनोज रॉय के सामने कई चुनौतियां होगी, जिसके बारे मीडिया ने भी उन्हें अवगत कराया। जहां एसपी ने कहा कि सबसे पहली प्राथमिकता यात्रियों को सुरक्षा देना है, ताकि वह अपने आपको एकदम सुरक्षित महसूस कर सके।
रेलवे एसपी मनोज रॉय ने कहा कि पिछले सप्ताह रेलवे एसपी के रूप में पहली बार बुरहानपुर आया हूं। किसान आंदोलन की तैयारी को लेकर हम अलर्ट है इसे लेकर समीक्षा भी करने आए हैं। जीआरपी की व्यवस्था पर बोले की पहले मैं देख रहा हूं यहां क्या सिसटम है। एसपी ने माना कि यहां देखने में आया है कि टे्रनों में चोरियां बहुत ज्यादा है इसमें बैग चोरी, मोबाइल चोरी की वारदात बढ़ी है। क्षेत्र में किन्नरों द्वारा भी जबरन परेशान किया जाता है। यह मामला भी सामने आया है। इस पर हम सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। दो दिन पहले ही महिला के साथ छेडख़ानी की घटना हुई थी। आरोपी को गिरफ्तार किया है। रेलवे स्टेशनों में ट्रेनों में महिलाएं सुरक्षित करना है, गार्ड को लगातार सचेत करते हैं। साथ ही सीसीटीवी कैमरे को भी बढ़ाया जा रहा है। हम पूरी तरह सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। कई घटना होती है तो तत्काल गिरफ्तारी की जाएगी। अवैध वेंडर हैं तो योजना बनाकर हम कार्रवाइ करेंगे। सुनिश्चित करेंगे की यात्री अपने आपको सुरक्षित महसूस करें।
यह है स्टेशन की समस्या
बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा का बहुत अभाव है। लगातार यहां पर चोरी की वारदात हो रही है। टिकटों की कालाबाजारी से लेकर मारपीट तक की घटनाएं हो रही है। सबसे अधिक अवैध वेंडरों की दादागिरी चलती है। जो ट्रेनों में चढऩे के बाद यात्रियों के साथ बदसलूकी कर इधर से उधर सामान बेचने के लिए घूमते हैं। स्टेशन पर १६ कैमरे लगाने का भी प्रावधान था, वह भी अब तक पूरा नहीं हो सका है।





No comments:
Post a Comment