Breaking News
recent

अपहरण के चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार तो अपहरण के पीछे की ये कहानी आई सामने....पढे़ खबर

पाली. शहर के रामदेव रोड क्षेत्र से शुक्रवार देर रात को एक युवक के अपहरण के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा फरार चल रहे दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस पूरे प्रकरण के पीछे बिलाड़ा थाना क्षेत्र से एक शादीशुदा युवती को पाली के रामदेव रोड क्षेत्र निवासी हिमांशु त्रिवेदी (हनी) द्वारा भगाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर बिलाड़ा थाने में विवाहिता की एमपीआर भी दर्ज है। विवाहिता की तलाश में शुक्रवार रात को कुछ युवक पाली के रामदेव रोड क्षेत्र में आए थे ओर मोहित को हिमांशु त्रिवेदी समझ कर उठा ले गए थे। मामले में पुलिस ने पाली के महात्मा गांधी कॉलोनी निवासी सुरेशनाथ (31) पुत्र दुर्गानाथ, सूरजपोल घांचियों का बास निवासी सुनील (21) पुत्र हरदेश कुम्हार, बिलाड़ा (जोधपुर) निवासी श्रीराम सोनी (30) पुत्र राधेश्याम सोनी व पाटवा (जैतारण) निवासी किशनलाल (22) पुत्र रमेश कुमार सोनी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कार जब्त की। आरोपियों को रविवार को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा। रामदेव रोड चौकीप्रभारी अशोकसिंह चारण ने बताया कि मामले में फरार चल रहे कानाराम आचार्य व रामदेव रोड निवासी महेन्द्र सैन की तलाश जारी है।

विवाहिता को भगाने से उपजा विवाद

पुलिस के अनुसार रामदेव रोड क्षेत्र निवासी हिमांशु त्रिवेदी का रामदेव रोड क्षेत्र निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसकी शादी बिलाड़ा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से चार-पांच वर्ष पूर्व हो गई। कुछ दिन पूर्व विवाहिता ससुराल से फरार हो गई। इसको लेकर बिलाड़ा थाने में एमपीआर भी दर्ज कराई गई। हिमांशु द्वारा विवाहिता को भगाकर ले जाने के शक में शुक्रवार रात को छह जने कार लेकर रामदेव रोड क्षेत्र में दोनों की तलाश में पहुंचे। इस दौरान मोहित को हिमांशु समझकर अपहरण कर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने पीछा किया तथा आरोपितों को सोजत मार्ग से गिरफ्तार किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.