Breaking News
recent

राजस्थान में इस समाज ने लगाई सामाजिक कार्यक्रमों में शराब पीने पर पाबंदी, सर्वसम्मति से लिया निर्णय

भीलवाड़ा।
मारू-भांबी विकास सेवा संस्थान की बैठक अध्यक्ष कन्हैयालाल पंवार की अध्यक्षता में रविवार को हरणी महादेव परिसर में हुई। घनश्याम परिहार ने बताया कि पदाधिकारियों ने समाज सुधार के विभिन्न मुद्दों पर विचार किया। सामाजिक कार्यक्रमों में शराब पीने पर पूर्णत: पाबंदी लगाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन कराने का फैसला लिया।

 

 

READ: नदी के पेटा में जम कर नाचे नाग नागिन अब होगी अच्छी बारिश

 

 

शिक्षा उत्थान कार्यक्रम को लेकर बैठक
भीलवाड़ा. अखिल भारतवर्षीय महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक न्यास के 1 जुलाई को होने वाले शिक्षा उत्थान पर्व के संदर्भ में बैठक का आयोजन प्रदेश कार्यालय पर युवा अध्यक्ष मनोज शर्मा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार विमर्श कर आयोजन को सफल बनाने हेतु समितियों का गठन किया गया बैठक में राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री सुनील उपाध्याय, जिला अध्यक्ष गणपत शर्मा , प्रदेश प्रवक्ता राकेश पंचोली, संरक्षक राधेश्याम उपाध्याय, उमाशंकर शर्मा, राहुल चाहता ,योगेश व्यास, रवि शर्मा, उमेश शर्मा ,कश्यप चतुर्वेदी, योगेश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

 

 

READ: कोयले की मार झेल रहे टेक्सटाइल उद्योग पर फिर नया संकट, चायना केमिकल के बढ़े दाम ने डाला मुश्किल में, भीलवाड़ा में चीन की डाइज और केमिकल की बड़ी खपत

 

 

आदर्शनगर ने जीता झलकारी बाई कप
भीलवाड़ा. कोली समाज की वीरांगना झलकारी बाई कप क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार को आदर्शनगर ने जीत ली। फाइनल में रविवार को आदर्शनगर ने फैन क्लब को 59 रन से हराया। आदर्श नगर ने कप्तान राजेश कोली के शानदार 67 व कमलेश 53 रन की बदौलत 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 169 रन रन बनाए। जवाब में फ न क्लब 15 ओवर में 110 रन ही बना सकी। राजेश व कमलेश ने बाद में गेंदबाजी में भी हाथ दिखाते हुए क्रमश: 4 व 3 विकेट लिए।

मैन ऑफ द मैच राजेश कोली व मैन ऑफ दी सीरिज कमलेश कोली रहे। समापन पर जिलाध्यक्ष बालूलाल बछापरिया,पार्षद द्वारका प्रसाद कोली, बालूलाल आमेरिया, मोहन लाल, मुरलीधर कोली, नवरतन आमेरिया, भाजपा एससी मोर्चा महामंत्री डूंगरमल कोली, जमना लाल कोली, मोतीलाल, तरुण कोली, दिलीप भागीरथ कोली ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.