Breaking News
recent

कई सरकारें बदल गईं, पर मोतीपुरा का दो किलोमीटर रास्ता नहीं बना

मनोहरथाना पत्रिका. कई सरकारें आकर चली गईं, लेकिन आज भी दांगीपुरा थाना क्षेत्र के मोतीपुरा गांव का रास्ता नहीं बना है। सालभर लोग मुख्य सड़क से 2 किमी तक खेतों की मेड़ पर पगडण्डी से होकर पैदल जाते हंै। वाहन नहीं जाते। बारिश के दिनों में खेतों में मक्का की फसल की बुआई के बाद पगडण्डी भी बन्द हो जाती है। इस दोरान जैसे-तैसे निकलने पर खेत मालिकों से राहगीरों का आए दिन झगड़ा होता है। पुलिस में आए दिन झगड़े के मामले आने से पुलिस उपअधीक्षक दिनेश कुमार मीणा और दांगीपुरा थानाप्रभारी पुरुषोत्तम मेहता ने जनसहभागिता से मार्ग की आम समस्या के लिए ग्रामीणों की बैठक ली। मीणा ने बताया कि बैठक में खेत मालिकों से 3-3 फीट जगह छोडऩे का निवेदन किया। उसमें ग्राम पंचायत द्वारा मिट्टी डालकर ग्रेवल सड़क निर्माण कराने पर चर्चा की, प्रस्ताव लिया, लेकिन ग्राम पंचायत के पास बजट नहीं है।

11 केवी लाइन का तार टूटकर गिरा, चपेट में आने से 6 भैंसों की मौत
सारोलाकलां पत्रिका. उपतहसील क्षेत्र के गांव पीपल्दा में शनिवार सुबह 9 बजे खेत में 11 केवी लाइन का तार टूटकर गिरने से 6 भैंसों की मौत हो गई। पीपल्दा निवासी पशुपालक कन्हैयालाल गुर्जर व रामस्वरूप गुर्जर ने बताया कि एक पाड़ी समेत 6 भैंसों को चरने के लिए खेतों में छोड़ा था। वहां राजपुरा 11 केवी लाइन का तार टूट कर गिरने से चपेट में आई भैंसे मर गई। सारोला पुलिस में मामला दर्ज कराया किया। पशु चिकित्सक सुनील कुमार मीणा ने बताया कि भैंसों की मौत करंट लगने से है।

लूट के आरोपित 3 दिन के रिमांड पर
खानपुर पत्रिका. पुलिस ने 4 जून को बाघेर घाटी में मुनीम से हुई डेढ़ लाख की लूट के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपितों को शनिवार को पिड़ावा के अवकाशकालीन न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय ने 3 दिन के रिमाण्ड पर भेजा। पुलिस ने लूट के आरोपित लायफल निवासी नरेश सुमन, गोविन्द नायक व रवि उर्फ छोटू तेली को शुक्रवार को लूट की रकम 44 हजार व चोरी की बाइक के साथ गांव लायफल से गिरफ्तार किया था। 4 जून को झालावाड़ निवासी मुनीम संजय माली द्वारा खानपुर से झालावाड़ जाने के दौरान बाघेर घाटी में चलती बाइक से 3 जनों ने आकर मुनीम का रुपयों से भरा बेग लूटकर फरार हो गए थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.