प्रतापगढ़. राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाईज यूनियन एटक शाखा प्रतापगढ़ का द्वितीय वार्षिक शाखा अधिवेशन शनिवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष अनारसिंह ने की। वहीं अधिवेशन के मुख्य अतिथि श्यामप्रकाश सोनी, नागेशकुमार व अजय सक्सैना थे।इस मौके पर नई कार्यकारणी गठित की गई। जिसमें अध्यक्ष शंकरलाल टांक, कार्यकारी अध्यक्ष खेमराज पाटीदार, उपाध्यक्ष शंकरसिंह पंवार, अनारसिंह, सचिव ज्ञानचंन्द बैरवा, संयुक्त सचिव सुरेश यादव, देवेश कुमार, कानूनी सलाहकार अजय सक्सैना, संगठन सचिव शंकरलाल गुर्जर, मोहम्मद सलीम, वित्त सुरेश स्वामी संगठन मंत्री अमरसिंह सिसोदिया को बनाया गया।
पर्यावरण दिवस आया और चला गया, बातें हुई, उम्मीदें जताई, लेकिन नहीं सुधरे हालात...
==============================================
अब नहीं लगाने पड़ेंगे परिवहन विभाग के चक्कर
-अब मोटर वाहन डीलर्स ही करेंगे वाहनों का पंजीयन
जिले में एक माह में नए बिकने वाले वाहनों की स्थिति
दुपहिया वाहन - 50 से 70
चौपहिया वाहन - 8 से 10
प्रतापगढ़. अब नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों को परिवहन कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। गैर परिवहन वाहनों का शत-प्रतिशत पंजीयन वाहनों के अधिकृत डीलर्स वाहनों का पंजीयन करेंगे। नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन वाहन शोरूम में ही होगा। शोरूम से ही वाहन मालिकों को रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा। नॉन कॉमर्शियल वाहन जैसे स्कूटर, कार, जीप, मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन शोरूम के डीलर्स ही करेंगे। इसके लिए प्रमुख शासन सचिव एवं परिवहन आयुक्त परिवहन विभाग की ओर से आदेश जारी किए जा चुके हैं। इसको लेकर परिवहन विभाग ने जिले में 18 डीलरों को पंजीयन अधिकारी के रूप में अधिकृत किया है। रजिस्टे्रशन के लिए डीलरों को कोड जारी किए गए हैं। इन कोड के माध्यम से डीलर रजिस्टे्रशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी के नए सॉफ्टवेयर में ऑनलाइन आवेदन करेंगे। इसके लिए नए वाहन मालिकों को दस्तावेज वाहन डीलर्स को देने होंगे।
कमांड सेंटर तैयार, बस कैमरे लगने का इंतजार
शोरूम से जारी होंगे नम्बर
पहले कई वाहन मालिक शोरूम से नए वाहन ले लेते थे, लेकिन उनका रजिस्ट्रेशन नहीं करवाते थे। कई लोग नए वाहनों को उपयोग चोरी, नकबजनी व तस्करी में लेते थे। अब शोरूम से वाहन निकलते ही उसके रजिस्ट्रेशन नम्बर जारी हो जाएंगे। जिससे ऐसी घटनाओं में पुलिस को नए वाहनों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
वाहन मालिकों को होगी सहुलियत
अब नए वाहन खरीदारों को रजिस्ट्रेशन के लिए परिवहन विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे। वाहन खरीदते समय पूर्ण दस्तावेज देने पर उन्हें शोरूम से ही रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएंगे। जिससे वाहन मालिकों को रजिस्ट्रेशन में सहुलियत होगी।
...................................
अब डीलर्स ही करेंगे वाहनों का रजिस्टे्रशन
नए गैर परिवहन वाहनों का शत प्रतिशत पंजीयन अब वाहन डीलर्स करेंगे। परिवहन क्षेत्र में 18 डीलरों को पंजीयन किया गया है। यह सुविधा शीघ्र ही शुरू हो जाएगी।
प्रमोद लोढ़ा, डीटीओ, प्रतापगढ़
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::





No comments:
Post a Comment