Breaking News
recent

स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है योग

पाली. शहरवासियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए राजस्थान पत्रिका व नगर परिषद के तत्वावधान में गुरुवार को नगर परिषद परिसर स्थित उद्यान में योग शिविर आयोजित हुआ। इसमें प्रशिक्षक विजयराज सोनी, रणजीत जैन, अम्बालाल सोलंकी की देख-रेख में आमजन के साथ एडीएम भागीरथ विश्नोई, सभापति महेन्द्र बोहरा, उपसभापति मूलसिंह भाटी ने करीब एक घंटे तक योग किया। इस दौरान प्रशिक्षकों ने बताया कि कौनसा आसन करने से शरीर को क्या फायदा होता है तथा उस आसन को करने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। शिविर के अंत में पाली के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवकुमार शर्मा ने आहार-विहार के बारे में जानकारी दी। शिविर में पार्षद तिलोक चौधरी, किशोर सोमनानी सहित नगर परिषद के कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

सभी शिविरों में ले रहा हूं भाग

राजस्थान पत्रिका व नगर परिषद की ओर से शहरवासियों में स्वास्थ के प्रति जागरूकता फैलाने का यह अभियान काफी सार्थक है। पत्रिका में योग शिविर के बारे में पढ़ा, तब से इसमें नियमित रूप से भाग ले रहा हूं।
- अशोक जोशी, पंचम नगर

अनुलोम-विलोम सीखा

शिविर का हिस्सा बनकर काफी अच्छा लगा। शिविर में अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और कपालभाती प्राणायाम किया। काफी अच्छा लगा।
- पदमसिंह राणावत, सुभाष नगर-ए

आहार-विहार के बारे में जाना

शिविर का हिस्सा बनकर अच्छा लगा। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सक की ओर से आहार-विहार के बारे में काफी उपयोगी बातें सीखने को मिली। शिविर में ताड़ासन सहित कई आसन किए।
- जगदीश कुमावत, निजी सहायक, आयुक्त नगर परिषद

जाने वज्रासन के फायदे

शिविर में आकर काफी अच्छा लगा। व्रजासन भोजन करने के बाद भी किया जा सकता है। इसे करने से पाचन क्रिया तेज होती है यह जानने को मिला। नियमित योग करूंगा जिससे शरीर स्वस्थ रहे।
- जब्बरसिंह, रजत विहार

यहां होंगे शिविर

16 जून - घरवाला जाव आजाद उद्यान।
17 जून - गांधी नगर द्वितीय उद्यान।

18 जून - आदर्श नगर आई माता उद्यान।
19 जून - जय नगर मारूति नंदन उद्यान।

20 जून - नया गांव महादेव मंदिर उद्यान।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.