Breaking News
recent

पाली ब्रिज से चम्बल में लगाई थी छलांग तीसरे दिन मिला युवक का शव

बहरावण्डा खुर्द. टोंक-शिवपुरी स्टेट हाइवे स्थित पाली ब्रिज से छलांग लगाकर अपनी इहलीला समाप्त करने वाले युवक का शव आखिरकार तीसरे दिन जाकर रविवार सुबह मिल गया। 2 दिन पहले शुक्रवार को युवक ने अज्ञात कारणों से चंबल नदी में छलांग लगा दी थी। खंडार थानाधिकारी रोहित चावला एवं बहरावंडा खुर्द चौकी प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि बलवंत मीना पुत्र रामावतार मीणा निवासी जैणी थाना मानपुर मध्यप्रदेश 10 दिन पहले घरवालों से कुछ पैसे लेकर नौकरी की तलाश में अलवर के लिए निकला था।

वहां से उसने अपने परिजनों को नौकरी मिल जाने की भी सूचना दी थी, लेकिन अचानक बलवंत के चम्बल में कूदा। युवक को ढूढऩे के लिए पुलिस रेस्क्यू टीम व परिजनों ने दिन रात एक कर दिया, लेकिन 2 दिनों तक युवक का कोई पता नहीं लग पाया। तीसरे दिन पुलिस रेस्क्यू टीम चम्बल पहुंची तो युवक का शव पाली ब्रिज से 300 मीटर दूर नरवला घाट किनारे तैरता हुआ मिला।


शादी के नाम पर धोखाधड़ी, बैरंग लौटी बारात
बामनवास. स्थानीय निवासी एक जने की ओर से रविवार को पुलिस थाने में शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने का परिवाद दिया है। पुलिस ने इसे जांच में विचाराधीन रखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार स्थानीय निवासी एक जने के लड़के की शादी 23 जून को जयुपर में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में होनी थी।

जिसके लिए यहां से दूल्हा व बरात तैयार होकर जयपुर पहुंच गए, लेकिन सम्मेलन स्थल पर वधू तथा वधू पक्ष का कोई भी परिजन वहां नहीं पहुंचा। ऐसे में दूल्हे और बरात को शाम को वापस बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। वर पक्ष के लोग रविवार को दुल्हन के घर पहुंचे तो वहां उनको मकान के ताला लगा मिला। आसपास के लोगों द्वारा जानकारी दी गई कि वे तो यहां किराए से रहते थे। ऐसे में पीडि़त एवं दूल्हे के पिता की ओर से स्थानीय पुलिस थाने में वधू पक्ष के लोगों के खिलाफ परिवाद प्रस्तुत किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही पुलिस दोनों पक्षों के नामों का खुलासा करेगी।
दुर्घटना में



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.