Breaking News
recent

राम मंदिर पर चढ़ाई ध्वजा

राम मंदिर पर चढ़ाई ध्वजा
सालमगढ़ निर्जला एकादशी पर राममंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई। सालमगढ़ में राम मंदिर की वर्षगांठ के उपलक्ष में मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई व शिखर की पूजा की गई। इसके अलावा हनुमान मंदिर पर भी ध्वजा चढ़ाई गई। भगवान की आरती कर प्रसादी भी वितरित हुई। इससे पूर्व रात्रि में श्री राम मारुती नंदन सुंदरकांड मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया।

प्रभात फेरियों का होगा महासंगम
करजू निकटवर्ती दूधीतलाई गांव में रामायण पाठ चल रहा है। बंशीलाल किलोरिय, जगदीश, रतनलाल ने बताया कि रामायण पाठ शनिवार से शुरू हुआ जो रविवार शाम को खत्म हुआ। इस दौरान दिनेश धाकड़, चंद्रप्रकाश बेरागी, कन्हैयालाल धाकड़ सहित ग्रामीणों का सहयोग रहा। बजरंग दल के नरेश जणवा एवं कन्हैयालाल धाकड़ ने बताया कि रविवार शाम को कथा संपन्न हुई। सोमवार सुबह प्रभातफेरियां आएगी।
=================================================
प्रतिभाओं का किया सम्मान
कुमावत समाज का आयेजन
प्रतापगढ़
निकटवर्ती रोकडिया हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को कुमावत समाज की ओर से आयोजित समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।जिसमें प्रतापगढ़, मंदसौर, रतलाम, नीमच, चित्तौडगढ़़ जिले से समाज के लोगों ने भाग लिया।कक्षा 5, 8 , 9, 10, 11, 12 में प्रथम श्रेणी लाने वाले बालक-बालिकाओं को सम्मानित किया गया। शिक्षा जगत में आगे बढऩे एवं बगुले की तरह लक्ष्य बनाकर नजर गड़ाकर आगे बढऩे का मार्गदर्शन दिया गया। कुमावत समाज के सामाजिक ढांचे एवं संगठन के बारे में रोजगार के बारे में एवं कृषि के साथ-साथ अन्य सहायक उद्योग धंधों के बारे में एवं समाज को संगठन एवं उसका प्रदर्शन समय-समय पर करने के लिए आह्वान किया गया। जिसमें छात्र शक्ति, युवा शक्ति का उपयोग करते हुए एवं बुजुर्गों के मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया।समाज के युवा अध्यक्ष मोहन कुमावत ने बताया कि इस मौके पर प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।मुख्य अतिथि कुमावत समाज के जिला अध्यक्ष भंवरलाल कुमावत थे। मीडिया प्रभारी प्रकाश कुमावत ने बताया कि अध्यक्षता बगदीराम कुमावत ने की। इस मौके पर ईश्वर कुमावत, अशोक कुमावत, बालाराम, दशरथ, नंदलाल, आनंद, गोवर्धन, गोपाल, घनश्या, प्रकाश, गोपाल आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.