Breaking News
recent

झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाकर रुपए ऐंठने व लूट गिरोह का पर्दाफाश

सालमगढ़ सालमगढ़ पुलिस ने झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाकर रुएप ऐंठने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।उक्त गिरोह में एक युवती भी शामिल है। जो अभी फरार है।
थाना प्रभारी बुद्धाराम विश्नोई ने बताया कि एक युवक ने 9 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि एक पखवाड़े पहले उसके मोबाइल पर रेखा कुमावत नामक युवती ने फोन लगाया था।इसके बाद वह उसे रोज फोन लगाती थी। उससे लुभावनी बातें करती रही। 8 जून को उसने दलोट बुलाया। वह दलोट बस स्टैंड पर पहुंचा। जहां उक्त युवती मिली। उस लडक़ी से खड़ा बात कर रहा था कि वहां से दो युवक निकले। जिन्हें देखकर लडक़ी मुस्कुराई व घूंघट निकाल लिया।इसके बाद युवती ने युवक को 4-5 किलोमीटर दूर एक खेत में सूनसान जगह पर लेकर गई। वहां दोनों बैठे ही थे कि दो युवक वहां पर आ गए और मारपीट कर बंधक बना लिया। दोनों पैर बांध दिए और जेब में रखे साढ़े आठ हजार रुपए छीन लिए।
शर्ट उतार कर युवती के साथ अलग-अलग पोज में फोटो खींचे। इसके बाद एक लााख रुपए की मांग करने लगे। रुपए नहीं देने पर दुष्कर्म का मुकदमा लगाने का दबाव बनाया।वहां आरोपितों ने रातभर बंधक बनाकर रखा।
रात को मारपीट करते रहे। सुबह 6 बजे यह कह कर छोड़ा कि अभी 20 हजार रुपए लेकर आना है। इसके बदले में एंड्रोइड मोबाइल, नई मोटरसाइकिल इन लोगों ने अपने कब्जे में रख ली। धमकी की यह बात किसी को बताई तो दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवा देंगे।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।
उक्त लोगों को रुपए देने के लिए फोन करवाकर उनके बताए गए स्थान पर पहुंचे । थोड़ी दूरी पर ही पुलिस कर्मचारी सादा वस्त्रों में निगरानी रखे हुए थे।प्रार्थी को वहां से और दूर पैदल-पैदल बुलाया। जहां आगे तोलाराम पुत्र अर्जुन निवासी सेवना व रामजी पुत्र मन्ना निवासी बड़वास कला खड़े थे। जिन्होंने जाते ही पूछा कि पूरे रुपए लेकर आ गया तो प्राथी ने बताया कि अब तक 17 हजार रुपए की व्यवस्था ही हुई है।तो वह लोग धमकाकर कहने लगे की पूरे 20 हजार रुपए क्यों लेकर नहीं आया? तेरी मोटरसाइकिल नहीं मिलेगी। इतने में पुलिस ने घेरा डाल कर उक्त दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों के साथ एक युवती रेखा उर्फ रुकमण पत्नी नवल गायरी निवासी भावगढ़ जिला मन्दसौर मध्यप्रदेश भी थी। जो नहीं मिली।
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उक्त महिला के घर पर पुलिस टीम की ओर से दबिश दी गईलेकिन उसका पता नहीं चल पाया।
एक दर्जन लोगों को बनाया शिकार
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि उक्त गिरोह ने अब तक एक दर्जन लोगों को अपना शिकार बनाया है। अब तक किन-किन व्यक्तियों को शिकार बनाया है।इस संबंध में अनुसंधान जारी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.