Breaking News
recent

पहले बुलाती घर फिर करती गंदा खेल शुरू, दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी देकर एेंठी लाखों रुपए की रकम

जयपुर।

प्रदेश में बढ़ते अपराधों के बीच ब्लैकमेल कर रुपए एेंठने का मामला सामने आया है। बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर एक व्यक्ति से रुपए एेंठने वाली महिला को बुधवार को करधनी थाना पुलिस ने गिरफ्त में लिया। आरोपी ने बताया कि वह पीडि़त से दस सालों में करीब 50 लाख रुपए वसूल चुकी है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।

 

READ : पापा की दुकान पर पहुंचा बेटा पानी पीने पीछे स्थित कुएं पर गया तो लौटकर नहीं आया, जब जाकर देखा तो पैरों तले खिसकी जमीन

 

पुलिस ने बताया कि करधनी निवासी गजेंद्र कुमार ने मामला दर्ज कराया है कि 2007 से कोमल दाधीच उर्फ कृष्णा से उसकी ब्याज पर कर्ज लेने के संबंध में मुलाकात हुई थी। उसने बात करने के बहाने से एक दिन झोटवाड़ा फ्लैट पर बुलाया और चाय पानी पिलाई उसके बाद अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। इनकार करने पर घर में अकेली होने का भरोसा दिलाया। परिवादी जैसे-तैसे उसके चंगुल से बहाना बनाकर निकल गया। इसके बाद आरोपी महिला ने कई दफा कॉल कर फिर से बुलाने की कोशिश की, उसके नहीं जाने पर एक दिन दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दस हजार रुपए की मांग की।

 

READ : दिल्ली और जयपुर से चुराई 100 कारें, फिर खरीदा जयपुर में घर, बोलेरो गाड़ी और पत्नी के लिए गहने

 

हड़प चुकी करीब 50 लाख रुपए

पीडि़त गजेंद्र कुमार ने बताया कि कोमल उर्फ कृष्णा ब्लैकमेल करके 2007 से अब तक करीब 45 से 50 लाख रुपए हड़प चुकी है और पिछले सप्ताह से धमकी देकर 2 लाख रुपए की मांग कर रही है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर टीम का गठन किया और गजेंद्र को कोमल के बताए हुए ठिकाने पर मंगलम सिटी हाथोज पर भेजा। यहां आरोपी महिला को ब्लैकमेलिंग की राशि लेते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस को पूछताछ में आरोपी महिला से कई खुलासे होने की संभावना है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.