Breaking News
recent

रातभर बरसे बदरा, बांधों का जलस्तर बढ़ा, बैराज के दो गेट खोले

 

कोटा. हाड़ौती में गुरुवार को मानसून मेहरबान रहा। गुरुवार मध्य रात से तेज व मध्यम दर्जे की बारिश का दौर शुरू हुआ, जो शुक्रवार सुबह तक जारी रहा। इसके चलते नदी-नालों में पानी की आवक बढ़ गई। चम्बल के बांधों में भी बीते 24 घंटे में जल आवक बढ़ गई।
कोटा शहर में रात से लेकर सुबह तक बारिश का दौर रहा। इसके बाद मौसम साफ हो गया। दोपहर तीन बजे फिर घटाएं छाई, जो करीब 9.30 घंटे तक बरसी। इससे सड़कों पर पानी बह निकला। नालियां जाम हो गई। जिले के सांगोद में रुक-रुक कर बारिश होती रही। इस दौरान मालीहेड़ा आंगनबाड़ी केन्द्र के एक हिस्से की दीवार गिर गई। रामगंजमंडी में सुबह करीब साढ़े पांच बजे से डेढ़ घंटे तक तेज बारिश हुई। मोड़क में 10 मिनट बूंदाबांदी हुई। रावतभाटा में बारिश का दौर जारी रहा। हमेरगंज पुलिया पर पानी आने से करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों का रावतभाटा से संपर्क दूसरे दिन भी कटा रहा। चेचट में तेज बारिश से नदियों में उफान आ गया। अरण्डखेड़ा में दो घंटे तक अच्छी बारिश हुई। ताकली नदी में उफान से चेचट-अमझार मार्ग बंद हो गया। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में कोटा शहर में 47.8 एमएम बरसात हुई। वहीं सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक 19.2 एमएम बारिश हुई।

बारिश में बचें इन बीमारियों से...

बारां जिले में दिनभर बादल छाए रहे। कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हुई। अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 27 डिग्री रहा। बूंदी शहर में शुक्रवार सुबह आधा घंटा मध्यम दर्जे की बारिश हुई। बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी हुई। नैनवां, जजावर में सुबह अच्छी बारिश हुई। बूंदी तहसील में साढ़े तीन बजे तक 20 एमएम बारिश हुई। अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 25.6डिग्री रहा।

हाड़ौती में झमझाम बरसात, नदी नालों में आया ऊफान ...देखिए तस्वीरें


झालावाड़ जिले में तीन दिन से कहीं जोरदार तो कहीं रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार सुबह से ही झालावाड़, झालरापाटन, रटलाई, बकानी, भीमसागर, सारोला में रिमझिम बारिश हुई। पिड़ावा क्षेत्र के धतुरिया गांव में आहू नदी की पुलिया पर 7 फीट पानी आ गया। अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 24 डिग्री रहा।


नदी में बालक बहा

चेचट थाना क्षेत्र के बोरदी गांव से निकल रही नदी के तेज बहाव में शुक्रवार सुबह 10 वर्षीय बालक अंकित मेघवाल बह गया। सूचना पर चेचट थानाधिकारी व तहसीलदार राधेश्याम मीणा मौके पंहुचे। कोटा से आपदा प्रबंधन व रामगंजमंडी पालिका की रेस्क्यू टीम बुलाई गई। शाम तक बालक का पता नहीं लगा। ग्रामीणों ने बताया कि अंकित पैर फिसलने से नदी में बह गया था।

बांधों का जलस्तर बढ़ा, बैराज के दो गेट खोले
बैराज नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 24घंटे में राणा प्रताप सागर बांध का जलस्तर 0.20 फीट बढ़कर 1138.30, जवाहर सागर का जलस्तर 0.40 फीट बढ़कर 975.50 फीट हो गया। जवाहर सागर बांध से विद्युत उत्पादन कर 3200 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। एेसे में कोटा बैराज का जलस्तर बढऩे से शाम पांच बजे दो गेट दो-दो फीट खोलकर ४९७६ क्यूसेक पानी की निकासी की गई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.