नैनवां, 28 जून। नैनवां थाना क्षेत्र में एनएच-148डी पर अपने गांव से कुछ कदमों पहले ही यमराज बनकर आए अज्ञात वाहन ने टोंक जिले के समरावता गांव निवासी 30 वर्षीय युवक देवलाल गुर्जर को कुचल कर वृद्ध पिता के बुढापे का सहारा छीन लिया। मृतक देवलाल बुधवार रात नौ बजे को किसी कार्य से नैनवां आया था। देर रात को नैनवां से वापस अपने गांव जा रहा था तो नैनवां-उनियारा के बीच एनएच-148 डी पर गांव पहुंचने से पहले ही उसे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। कुचलने के बाद मोटरसाइकिल फसंने से 50 मीटर तक वाहन के साथ ही घिसटती हुई चली गई। देवलाल का मौके पर ही दम टूट गया। काफी देर तक शव सडक़ पर ही पड़ा रहा।
देर रात पौने 12 बजे सूचना मिलने पर थाने से एएसआई बद्रीलाल मीणा, कांस्टेबल मधुसुदन व हीरालाल मौके पर पहुंचे। मृतक की जेब की तलाशी में मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान हो पाई। मौके पर पहुंचे कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के महासचिव सुमित मारवाड़ा ने पुलिस की सहायता करते हुए समरावता गांव पहुंचे और अपनी जीप से मृतक के परिजनों को मौके पर लेकर आए। परिजनों के आने के बाद शव की शिनाख्त कराकर डेढ बजे शव को लेकर नैनवां सामुदायिक चिकित्सालय लेकर पहुंची। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपर्द किया। एएसआई ने बताया कि मृतक के पिता मोजीराम की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरु कर दी है।
कार व बाइक भिड़ंत में दो जने घायल
बूंदी. शहर के बायपास रोड पर कार व बाइक भिड़ंत में बाइक सवार दो जने घायल हो गए। उन्हें बूंदी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार हरिपुरा निवासी मुकेश (28) व रामी की झौपडिय़ा निवासी राकेश (18) बूंदी से अपने गांव जा रहे थे। तभी सामने से तेज गति से आती कार ने बाइक को इक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए।राकेश के पैर में फैक्चर हो गया। दोनों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।





No comments:
Post a Comment