नई दिल्ली। आईपीएल का 11वां संस्करण खत्म हो चुका हैं और अब सारी टीम अपने खिलाडियों और फैंस को धन्यबाद दे रहीं हैं। ऐसा ही कुछ राजस्थान रॉयल्स ने भी किया। राजस्थान ने ट्विटर पर अपने फैंस को टूर्नामेंट के दौरान सपोर्ट करने के लिए धन्यबाद दिया। लेकिन ट्वीट करते वक़्त राजस्थान रॉयल्स से एक बहुत बड़ी गलती हो गई जिसके कारण उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया।
देश का अधूरा नक्शा किया ट्वीट
जी हां! राजस्थान रॉयल्स द्वारा किये गए ट्वीट में धन्यबाद के मैसेज के साथ भारत के नक्शे कि फोटो भी लगाई थी। रॉयल्स द्वारा ट्वीट किया गया देश का नक्शा अधूरा था। उसमें पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर का हिस्सा ही गायब था। बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर देशभक्तों ने राजस्थान रॉयल्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया। जैसे ही इसका पता राजस्थान रॉयल्स को लगा उन्होंने तत्काल इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। खैर बाद में उन्होंने फिर से ट्वीट करते हुए इस बार भारत का पूरा नक्शा लगाया।
इस ट्वीट के चलते हुए विवाद -
फिर किया ये ट्वीट -
A big shout-out and thank you to @IPL for another energetic and sensational season! 👏
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 30, 2018
Look forward to several more seasons to come! 😎#HallaBol #JazbaForever #VIVOIPL pic.twitter.com/zDD7hHcTlJ
ये खबर भी पढ़े - तालिबान के कब्जे में है इस खिलाड़ी का घर, भारत के खिलाफ करेगा डेब्यू
ये सीजन अच्छा रहा राजस्थान के लिए
राजस्थान रॉयल्स ने दो साल बाद आईपीएल में वापसी कि थी और इस आईपीएल सीजन में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था। अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व वाली इस टीम ने 14 में से 7 मैच जीते थे। बता दें राजस्थान आईपीएल शुरू होने से पहले ही सुर्ख़ियों में आ गई थी। टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ गेंद से छेड़छाड़ के चलते एक साल के लिए बैन हो गए थे जिसके चलते उन्हें आईपीएल से भी बाहर कर दिया गया। राजस्थान को स्मिथ कि कमी खली थी ऐसे में अगले साल टीम में स्मिथ कि वापसी टीम को और मजबूती देगी।





No comments:
Post a Comment