Breaking News
recent

रमजान माह में पीने के लिए पानी भी नसीब नहीं, महिलाओं में फैला आक्रोश

सीकर. शहर में पीएचइडी की असमान पेयजल आपूर्ति पर शुक्रवार को एक बार फिर शहरवासी आक्रोशित हो उठे। इंदिरा कॉलोनी में पानी वितरण में पक्षपात का आरोप लगाते हुए लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला प्रशासन व जलदाय विभाग के अधिकारियों से कहासुनी कर रहे मोहल्लेवासियों के साथ उपसभापति ने पुलिस पर धक्का-मुक्की करने का भी आरोप लगाया है। आक्रोश के बीच आरोप है कि इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में कांग्रेस पार्षद होने के कारण वहां के पानी को दूसरी जगह पाइप लाइन से दिया गया है।

 


पुलिस जाप्ते के साथ पहुंचा जलदाय विभाग
शुक्रवार को इंद्रा कॉलोनी में पानी की टंकी से पाइप लाइन को तिलक नगर से जोडऩे के लिए सुबह जलदाय विभाग की टीम पुलिस जाप्ते के साथ पहुंची। इसी बीच सूचना पर देवीपुरा कोठी व इंदिरा कॉलोनी लोग वहां एकत्र हो गए।

 


500 घरों में नहीं आपूर्ति
इंद्रा कॉलोनी व देवीपुरा कोठी के लिए बनी पानी की टंकी से कॉलोनी के 500 घरों में पानी की पूर्ति नहीं हो रही हैं। ऐसे में इसी टंकी से तिलक नगर को जोडऩे के बाद घरों में पानी बिलकुल बंद हो जाता है। सात-आठ दिन पहले तिलक नगर को अंबेडकर सर्किल से होते वीडी मील नर्सिंग होम के पास इसी लाइन से जोड़ा गया था। तीन दिन पानी बिलकुल बंद होने के बाद 26 मई को कॉलोनीवासियों ने जाम व उग्र प्रदर्शन किया। एसडीएम जूही भार्गव ने मौके पर आकर जलदाय विभाग के कर्मचारियों से वापिस लाइन को कटवा दिया था। इससे व्यवस्था सुचारू हो गई थी। लेकिन शुक्रवार को फिर लाइन को जोडकऱ प्रशासन ने अपनी मनमानी की है।

 

महिलाओं ने कलक्टर आवास पर किया प्रदर्शन शहर के वार्ड 43 व 31 में पिछले चार महीने से पेयजल समस्या से परेशान महिलाएं शुक्रवार को कलक्टर आवास पहुंची। महिलाओं ने तुरंत कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। मौके पर एसडीएम जूही भार्गव सहित जलदाय विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने समझाइश की। जीवन कॉलेज के पास रहने वाली अलीसा ने बताया कि पिछले चार महिने से उन्हें केवल आश्वासन दिया जा रहा है। रमजान माह में पीने के लिए पानी भी नसीब नहीं हो रहा हैं।

 

जानकारी के अनुसार जाट बाजार, जीवन कॉलेज व नवलगढ़ रोड़ के आस-पास के इलाके में पानी की समस्या हैं। कलक्टर नरेश कुमार ठकराल ने पेयजल समस्या के समाधान के लिए जलदाय विभाग अधिकारी को एक दिन का समय दिया है। आधे घंटे चले विरोध प्रदर्शन के बाद मामला शांत हुआ। लेकिन महिलाओं का कहना था कि अगर शनिवार तक समस्या का निदान नहीं होता है, तो धरना दिया जाएगा।

 

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.