बामनवास. डूंगरपट्टी क्षेत्र में विचरण करने वाले गोवंश के लिए सरकारी स्तर पर चारे की व्यवस्था तो कर दी गई, लेकिन चारा एक दिन के अंतराल में मिलने से ये अपर्याप्त है। गोवंश में इसकी पूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे में फिलहाल चारे की अतिरिक्त व्यवस्था की आवश्यकता है। ग्रामीणों के अनुसार सवाईमाधोपुर की एक गोशाला की ओर से प्रतिदिन एक पिकअप चारा यहां डाला जाता है। इसमें एक दिन तो चिली तलाई से लेकर नंदा डेरा तक चारा डाला जाता है। यह इलाका करौली जिले में आता है। दूसरे दिन कोचर, सूरखां, केड़क्या, निमाज आदि स्थानों पर चारा डाला जाता है। यह क्षेत्र सवाईमाधोपुर जिले में आता है।
लेकिन गोवंश की संख्या के अनुपात में एक पिकअप चारा भी यहां कम पड़ता है। चारे डालते ही गोवंश की भीड़ जुट जाती है और थोड़ी देर में ही चारा भी खत्म हो जाता है। ऐसे में गोवंश की मौत का सिलसिला जारी है। ग्रामीणों के अनुसार प्रशासन को चाहिए कि सवाईमाधोपुर के साथ ही करौली जिला प्रशासन भी गोवंश के लिए चारे की व्यवस्था करे। क्षेत्र के रामकेश पोसवाल, कमल गुर्जर, भगत गुर्जर आदि ने बताया कि हालांकि क्षेत्र में गोवंश के लिए फिलहाल पानी की व्यवस्था है। इससे वे तलाई में भरे पानी से अपनी प्यास बुझा लेते हैं।
बिजली का तार टूटकर गिरने से पांच गायों की मौत
सवाईमाधोपुर. खण्डार कस्बे के खिदरपुर जाटान में शनिवार को 11 केवी विद्युत लाइन तार टूटकर गिरने से पंाच गायों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि पास ही करीब 35 से 40 गाय थीं। ऐसे में बड़ा हादसा घटित हो सकता था। विद्युत लाइन काफी पुरानी हो गई हैं। इस बारे में विद्युत निगम अधिकारी-कर्मचारियों को कई बार शिकायतें की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
अव्यवस्थाओं का शिकार स्वास्थ्य केन्द्र
कुण्डेरा . कस्बे के स्वास्थ्य केन्द्र अव्यवस्थाओं का शिकार है। समय पर इलाज नहीं मिलने से मरीज परेशान है। वहीं चिकित्सक भी समय पर नहीं मिलत हैं। वार्डों में बेडों पर चद्दर नहीं है। कुण्डेरा के युवा जागृति संगठन के हरिमोहन चौधरी ने बताया कि चिकित्सालय में मात्र दो चिकित्सक है जो भी समय पर अस्पताल में नहीं रूकते हैं।
बांधे परिंडे
बौंंली . उपखंड मुख्यालय के छोटा बाजार मोहल्लेे के बच्चों ने अपने स्तर से ही पक्षियों के लिए दाने व पानी की व्यवस्था की।





No comments:
Post a Comment