नीमराणा। क्षेत्र के माढ़ण कस्बा समीप जंगल स्थित सिद्ध सेवा वाली सेवागिरी धाम के महंत पंडित अनिल पुरोहित ने बीती देर रात आश्रम पर सत्संग के दौरान एक व्यक्ति की अन्य साधुओं पर दुष्कर्म व यौन शोषण के लग रहे आरोपों को लेकर की गई टिप्पणी से आहत होकर धारदार हथियार से अपना गुप्तांग काट लिया।
सत्संग के दौरान अचानक हुई घटना से वहां मौजूद लोगों में हडक़म्प मच गया। धारदार हथियार से गुप्तांग काटने से महंत अनिल पुरोहित लहू लुहान हो गया और चीखने चिल्लाने लगा। इस पर वहां मौजूद लोगों ने महंत को पहले रेवाड़ी फिर नीमराणा और फिर बहरोड़ के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।
बाद में महंत की तबीयत ज्यादा खराब होने पर चिकित्सकों ने महंत को गम्भीर अवस्था मे एम्बुलेंस से देर रात जयपुर के लिए रैफर कर दिया। महंत को जयपुर के अपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा बताया।
सादे वस्त्रों में आई गुजरात पुलिस ने आधी रात को ढाया सितम, युवक को लट्ठ व पट्टे से जमकर पीटा
घटना की चर्चा क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। अभी तक इस संबंध में पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। पुलिस पूरे मामले से अनभिज्ञता व्यक्त कर रही है। इधर, सूत्रों ने बताया कि महंत का कटा गुप्तांग भी अभी मंदिर धाम में ही है। मंदिर में प्रत्येक महीने की 15 व 30 तारीख को मंदिर में सत्संग होता है।
रेवाड़ी के भक्त ने कसा तंज तो हुई घटना
महंत अनिल पुरोहित सत्संग में भक्तों को कुछ बोल रहे थे कि एक भक्त ने टिप्पणी कर दी कि अगर आप असल साधु हो तो सांसारिक बन्धन से आपका क्या मतलब, आप सच्चे साधु हो तो आप अपना गुप्तांग कटवा कर फेंक दे। इस टिप्पणी से महंत इतने आहत हुए कि वे वहां से उठे और एक ओर जाकर धारदार वस्तु से अपना गुप्तांग काट लिया।
बदमाशों से मुठभेड़ में गर्दन को पार कर गई गोली, चार गोलियां खाने के बाद भी लड़ता रहा अलवर का शेर





No comments:
Post a Comment